छत्तीसगढ़ में एक दशक बाद सही समय पर आया मानसून - reporterkranti.in

reporterkranti.in

RNI NO CHHHIN/2015/71899

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, June 11, 2020

छत्तीसगढ़ में एक दशक बाद सही समय पर आया मानसून

वनांचल क्षेत्र बस्तर में हुई एंट्री, दो दिन के भीतर रायपुर पहुंचने की संभवना

रायपुर। छत्तीसगढ़ वासियों और किसानों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर आई है। दरसअल छत्तीसगढ़ में आज मानसून की एंट्री हो गई है। बताया जा रहा है कि आज छत्तीसगढ़ के वनांचल क्षेत्र बस्तर में मानसून की एंट्री हो गई है और आगामी 2 दिनों के भीतर प्रदेश की राजधानी रायपुर सहित अन्य हिस्सों में मानसून के दस्तक की संभावना है। मिली जानकारी के अनुसार लगभग 1 दशक बाद छत्तीसगढ़ में सही समय पर मानसून की दस्तक हुई है। सामान्यत: प्रदेश में 10 जून तक मानसून के दस्तक की संभावना रहती है। इस बार भी मौसम विभाग ने 10 से 15 जून के बीच मानसून आने का अनुमान लगाया था। वहीं दूसरी ओर लोरमी में भी मौसम में बदलाव हुआ है। पिछले कुछ घंटों से लगातार बारिश हो रही है। बारिश के चलते इलाके के 200 से अधिक गांवों की बिजली गुल है।

Post Bottom Ad

ad inner footer