देवभोग विकासखण्ड में दो पॉजिटिव कोरोना मरीज मिलने के बाद फोकटपारा और चिचिया के चिन्हित क्षेत्र कंटेनमेंट जोन घोषित - reporterkranti.in

reporterkranti.in

RNI NO CHHHIN/2015/71899

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, June 22, 2020

देवभोग विकासखण्ड में दो पॉजिटिव कोरोना मरीज मिलने के बाद फोकटपारा और चिचिया के चिन्हित क्षेत्र कंटेनमेंट जोन घोषित

3 किमी की परिधि बफर जोन घोषित, कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी ने जारी किया आदेश

सुनील यादव
गरियाबंद। वर्तमान में वैश्विक स्तर पर फैले कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम हेतु युद्धस्तर पर प्रयास किये जा रहे हंै। साथ ही जिले के संदिग्ध मरीजों का सेम्पल जाँच हेतु नियमित रूप से प्रेषित किया जा रहा है। कल जिले के देवभोग विकासखण्ड के ग्राम फोकटपारा और चिचिया में एक-एक नए धनात्मक कोरोना मरीज मिलने के पश्चात कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री छतर सिंह डेहरे ने सम्बंधित क्षेत्र के चिन्हित चैहद्दी को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। वहीं 3 किमी के दायरे को बफर जोन घोषित किया गया है।
देवभोग विकासखण्ड के फोकटपारा के पूर्व दिशा में अंकुर/कीर्तन का खेत, पश्चिम दिशा में फॉरेस्ट नाका, उत्तर दिशा में भीखम का खेत, डी.ए.वी स्कूल और दक्षिण दिशा में राजेश का खेत को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इसी तरह ग्राम चिचिया के पूर्व दिशा में मनीष व दशरू का खेत, पश्चिम दिशा में हरित का खेत, उत्तर दिशा में दीप्केशवरी, सुकबाल का खेत, दक्षिण दिशा में  हरिराम, टेकराम का खेत ,बेनुराम , डोमार का मकान को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।
कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में कंटेनमेंट जोन के उक्त चिन्हित क्षेत्र अंतर्गत सभी दुकाने एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान आगामी आदेश पर्यन्त तक बन्द रहेंगे। प्रभारी अधिकारी द्वारा घर पहुंच सेवा के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति उचित दरों पर सुनिश्चित की जायेगी। सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पूर्ण प्रतिबन्ध रहेगा। मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर अन्य किन्हीं भी कारणों से घर के बाहर निकलना प्रतिबंधित रहेगा। स्वास्थ्य विभाग के मानकों के अनुरूप व्यवस्था हेतु पुलिस पैट्रोलिंग सुनिश्चित की जायेगी। स्वास्थ्य विभाग के निदेशनुसार आवश्यक सर्विलांस, कान्टेक्ट, ट्रेसिंग एवं सैम्पल जांच आदि की कार्यवाही की जायेगी। उक्त दोनो कन्टेनमेंट जोन में कार्यवाही हेतु अधिकारियों को दायित्व सौंपा गया है। केवल एक प्रवेश एवं निकास हेतु बैरिकटिंग हेतु कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग, प्रवेश एवं निकास सहित क्षेत्र की सेनिटाइजिंग व्यवस्था एवं आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने संबंधित देवभोग जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को दायित्व सौंपा गया है। कान्टेक्ट ट्रेसिंग के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी गरियाबंद को दायित्व सौंपा गया है। खण्ड चिकित्सा अधिकारी देवभोग को स्वास्थ्य टीम को दवा, मास्क, पीपीई कीट इत्यादि उपलब्ध कराने एवं बॉयोमेडिकल अपशिष्ट प्रबंधन तथा महिला एवं बाल विकास विभाग देवभोग के पर्यवेक्षक श्रीमती सुन्दर ठाकुर को फोकटपारा एवं श्रीमती कुन्ती ध्रुव को चिचिया में घरों का एक्टिव सर्विलांस व विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी देवभोग को खंड स्तर पर स्थापित नियंत्रण कक्ष में व्यवस्था हेतु ड्यूटी लगाई गई है। दोनो जोन के लिए अनुविभागीय अधिकारी लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उपखण्ड देवभोग श्री अरूण कुमार भार्गव को पर्यवेक्षण अधिकारी नियुक्त किया गया है। अनुविभागीय दण्डाधिकारी देवभोग श्री अनुपम आशीष टोप्पो संबंधित क्षेत्र के संपूर्ण प्रभार में रहेंगे। उपरोक्त समस्त अधिकारी-कर्मचारी आपस में समन्यव बनाकर समस्त दायित्वों का निर्वहन करेंगे। आवश्यकता पड़ने पर उपरोक्त कार्यो हेतु अन्य स्थानीय अमलों की ड्यूटी लगाने हेतु अधिकृत होंगे।

Post Bottom Ad

ad inner footer