रिपोर्टर क्रांति सुनील यादव
गरियाबंद। कलेक्टर श्री छतर सिंह डेहरे ने कहा कि जिले में वैश्विक महामारी कोरोना पर नियंत्रण के उपाय के साथ अधिकारी विभागीय कार्यो में प्रग
ति लायें। कार्यालयों में कोविड-19 के नियंत्रण हेतु निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार हेण्डवास, सेनेटाइजर की व्यवस्था हो। मास्क का अनिवार्य उपयोग किया जाये। कार्यालय में आगन्तुकों को हेण्डवास व मास्क उपयोग हेतु प्रेरित किया जाये साथ ही आनावश्यक आगमन के लिए निषेध किया जाये। सावधानी और जागरूकता कार्य प्रणाली में समाहित हो। कलेक्टर श्री डेहरे आज अधिकारियों की समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठक में उक्त बाते कहीं। उन्होंने विभागवार लंबित प्रकरणों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को प्रकरण के निराकरण पर प्रगति लाने के निर्देश दिये। जिला पंचायत के सी.ई.ओ श्री विनय कुमार लंगेह ने कोविड-19 के संबंध में पंचायतों के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों को क्वारेंटाइन सेन्टर का नियमित रिपोर्ट प्रस्तुत करने कहा। उन्होंने कहा कि क्वारेंटेन व्यक्ति को सेन्टर से बाहर निकलने न दिया जाये। अधिकारी स्वयं क्वारेंटाइन सेन्टर के अंदर न जाये, सावधानियां का विशेष ध्यान रखें। एक क्षेत्र के हॉट-स्पाट से आने वाले सभी लोगों को एक ही क्वारेंटाइन सेन्टर में रखा जाये। सेन्टर में आने वाले लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाये। वनमण्डाधिकारी श्री मयंक अग्रवाल ने जिले में हाथियों की दल आगमन की जानकारी देते हुए अधिकारियों को संबंधित पंचायत के लोगो को सुरक्षात्मक उपाय अपनाने के सुझाव देने और किसी भी प्रकार की घटना होने पर वन विभाग को तत्काल सुचित करने कहा। उन्होंने वर्षा ऋतु में पौधरोपण के लिए विभिन्न प्रजातियों के पौधे वन विभाग में उपलब्ध होने की जानकारी दी। साथ ही विभागों में पौधे की मांग के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराने कहा। दो पालियों में आयोजित इस बैठक में ए.डी.एम श्री जे.आर. चैरसिया, एस.डी.एम सर्वश्री जी.डी. वाहिले, निर्भय साहू ,श्रीमती अंकिता सोम, आशीष अनुपम टोप्पो, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती ऋषा ठाकुर सहित समस्त विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।