महासमुंद पुलिस कप्तान ‘स्पंदन अभियान’ के तहत जवानों से हुए रूबरू - reporterkranti.in

reporterkranti.in

RNI NO CHHHIN/2015/71899

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, June 13, 2020

महासमुंद पुलिस कप्तान ‘स्पंदन अभियान’ के तहत जवानों से हुए रूबरू

सुनी समस्याएं एवं चेहरे की मुस्कान को बताया अनमोल धरोहर

महासमुंद। स्पंदन अभियान का उद्देश्य हमें एक भी पुलिस जवान को खोना नहीं है।  पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ के इन उद्देश्यों की पूर्ति हेतु दिये गये आवश्यक  निर्देश पर पुलिस जवानों को मानसिक तनाव से बचने, उनके समस्याओं का निराकरण करने एवं कर्तव्य स्थल पर खुशनुमा माहौल बनाये रखने के लिए महासमुंद जिला में ‘स्पंदन अभियान’ का शुभारंभ किया गया।
शुक्रवार को महासमुन्द जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों के द्वारा तैनात सभी अधिकारी/कर्मचारियों की उपस्थिति में तथा रक्षित केन्द्र एवं मुख्यालय के निकटतम थाना/चैकियों व यातायात शाखा, साईबर सेल, पुलिस नियंत्रण कक्ष, पुलिस कार्यालयो में तैनात पुलिस के अधिकारी/कर्मचारियों का पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,  उप पुलिस अधीक्षकों की उपस्थिति में पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ रायपुर के मंशानुरूप ‘स्पंदन अभियान’ का शुभारंभ किया गया। रक्षित केन्द्र पुलिस लाईन परसदा में पुलिस अधीक्षक महासमुन्द द्वारा रक्षित निरीक्षक महासमुन्द की अगुवाई में अनुशासन की जड़ कहे जाने वाले जनरल परेड में उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों के गणवेश, टर्न आऊट का निरीक्षण कर परेड मार्च पास्ट कराया गया।  उसके उपरांत पृथक-पृथक टोलियों में परेड अभ्यास कराया गया।  अच्छे टर्न आऊट एवं परेड करने पर पुलिस अधीक्षक ने अधिकारी/कर्मचारियों को पुरस्कृत किया।
 परेड समाप्ति पश्चात गुरूकुल से आये योग गुरूओं के द्वारा अधिकारी/कर्मचारियों को योगाभ्यास कराया गया।  जवानों ने बढ़ती तोंद, एसिडिटी एवं खरार्टे की समस्याओं का निदान के संबंध में किये जाने वाले योगासन के बारे में गुरूओं से जानकारी ली।  इसी दौरान पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारी को खुल कर हसने को मानसिक तनाव की औषधी बताते हुए दो मिनट तक सभी को हॅसाया जिससे वहॉ का पुरा माहौल ठहाको से गुंज गया। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड एवं योगा समाप्ति पश्चात बारी-बारी से अधिकारी/कर्मचारियो के समस्याओं से रूबरू होकर उनकी समस्यों का त्वरित निराकरण किया तथा उन्हें एवं उनके परिजनों को कोरोना महामारी से बचने हेतु उन्हें शोसल डिस्टेंसिंग का पालन करने, बार-बार हाथ धोते रहने, मास्क पहनने आदि उपयोगी बाते बताये। अंत में पुलिस अधीक्षक  ने पुलिस लाईन के कार्यालय, शस्त्रागार, स्टोर, वाहन शाखा, व्यायाम शाला, पुलिस कैन्टिन एवं बैरकों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

Post Bottom Ad

ad inner footer