देश में कोरोना के एक दिन में रिकॉर्ड 21947 और अमेरिका में 55 हजार नए मरीज बढ़े - reporterkranti.in

reporterkranti.in

RNI NO CHHHIN/2015/71899

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, July 3, 2020

देश में कोरोना के एक दिन में रिकॉर्ड 21947 और अमेरिका में 55 हजार नए मरीज बढ़े

नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 6 लाख 27 हजार 168 हो गई है।  covid19india.org के मुताबिक, गुरुवार को एक दिन में 21 हजार 947 नए मरीज बढ़ गए। यह आंकड़ा एक दिन में सबसे ज्यादा है। इसके अलावा 19 हजार 999 मरीज ठीक भी हुए। उधर, महाराष्ट्र के नवी मुंबई, पनवेल और उल्लासनगर में आज से 10 दिन का लॉकडाउन बढ़ा दिया है। तीनों जगह संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। दूसरी ओर, कोरोना की वैक्सीन तैयार करने के लिए भी कोशिशें तेज हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय के मुताबिक, जायडस कैडिला कंपनी को वैक्सीन के पहले और दूसरे फेज के क्लीनिकल ट्रायल की मंजूरी दी गई है। यह फैसला एक्सपर्ट कमेटी की सिफारिश पर लिया गया।

अमेरिका में 24 घंटे में रिकॉर्ड 55 हजार नए मामलों की पुष्टि

दुनियाभर में कोरोनावावायरस से अब तक 1 करोड़ 9 लाख 84 हजार 735 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 61 लाख 40 हजार 649 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं, 5 लाख 24 हजार 036 लोगों की मौत हो गई है। न्यूज एजेंसी रायटर्स के मुताबिक, अमेरिका में 24 घंटे में 55 हजार संक्रमित मिले हैं। यह हर दिन सामने आने वाले मामलों में अब तक सबसे बड़ा आंकड़ा है। दक्षिण अमेरिका में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं।

Post Bottom Ad

ad inner footer