देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के करीब 49 हजार मरीज बढ़े - reporterkranti.in

reporterkranti.in

RNI NO CHHHIN/2015/71899

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, July 27, 2020

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के करीब 49 हजार मरीज बढ़े

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 14.36 लाख के पार हो गया है। रविवार को 48 हजार 931 केस आए। यह संक्रमितों का दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले शनिवार को पहली बार 50 हजार 72 संक्रमित बढ़े थे। लगातार 5 दिन से 45 हजार से ज्यादा नए केस आ रहे हैं। लगातार चैथे दिन 48 हजार से ज्यादा मामले बढ़े। पिछले 24 घंटे में 48 हजार 931 केस सामने आए। इसी के साथ संक्रमितों की संख्या अब 14 लाख 36 हजार 18 हो गई है।
ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी 9 लाख के पार हो गई। 24 घंटे में 31 हजार 501 संक्रमित ठीक हुए। रिकवर हुए मरीजों की संख्या अब 9 लाख 18 हजार 734 हो गई है। इस बीच, संक्रमण से 32 हजार 810 मरीजों की मौत भी हुई। बीते 24 घंटों में सबसे ज्यादा 9431 मामले महाराष्ट्र में आए। 7627 नए मरीजों के साथ तमिलनाडु दूसरे नंबर पर रहा। ये आंकड़े   covid19 india.org वेबसाइट के अनुसार हैं।

Post Bottom Ad

ad inner footer