पुलिस अधीक्षक महासमुन्द ने स्पंदन कार्यक्रम में अधिकारी-कर्मचारियों से मिलकर उनके परेशानियों से हुए अवगत - reporterkranti.in

reporterkranti.in

RNI NO CHHHIN/2015/71899

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, July 24, 2020

पुलिस अधीक्षक महासमुन्द ने स्पंदन कार्यक्रम में अधिकारी-कर्मचारियों से मिलकर उनके परेशानियों से हुए अवगत

महासमुंद। शुक्रवार को प्रफुल्ल कुमार ठाकुर पुलिस अधीक्षक महासमुन्द द्वारा रक्षित केन्द्र महासमुन्द में रक्षित निरीक्षक नीतिश आर नायर के अगुवाई में स्पंदन अभियान के तहत जनरल परेड कराया गया। संचालित परेड में पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड एवं ड्रिल का निरीक्षण कर परेड में सम्मिलित जवानों को अच्छे वेशभुषा पर ईनाम से पुरस्कृत किया गया।
इसके उपरांत रक्षित केन्द्र महासमुन्द के सभागार में स्पंदन कार्यक्रम अंतर्गत आयोजित दरबार में सभी अधिकारियों/ कर्मचारियों से उनके परेशानियों से अवगत हुए। दरबार में उपस्थित 06 कर्मचारियों ने अपनी समस्या के निराकरण हेतु आवेदन प्रस्तुत किये। पुलिस अधीक्षक ने जवानों को किसी भी प्रकार की मानसिक समस्या होने पर अपने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने हेतु निर्देशित किया तथा उन्हें शारीरिक रूप से स्वस्थ होने के लिये प्रोत्साहित किया। उपस्थित पुलिस के अधिकारियोें/ कर्मचारियों को राज्य पुलिस के गठन संकेत/प्रतीक चिन्ह एवं पहचान पत्र (आई कार्ड) पहनाया गया।
परेड में एसडीओपी महासमुन्द एन.के. सूर्यवंशी, डीएसपी यातायात पृथ्वी दुबे, एसडीओपी बागबाहरा सुश्री लितेश सिंह थाना प्रभारी सांकरा सुश्री अपूर्वा श्रत्रिय प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी कोमाखान तिलेश्वर यादव प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक, निरीक्षक शेर सिंह बंदे थाना प्रभारी महासमुन्द, निरीक्षक लेख राम ठाकुर थाना प्रभारी पटेवा, निरीक्षक दीपेश जायसवाल प्रभारी यातायात, निरीक्षक सूर्यकांत भारद्वाज थाना प्रभारी अजाक, एवं अन्य कुल 113 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारी सम्मिलित हुए।

Post Bottom Ad

ad inner footer