गांजा तस्करी करते तीन आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे - reporterkranti.in

reporterkranti.in

RNI NO CHHHIN/2015/71899

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, July 9, 2020

गांजा तस्करी करते तीन आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सुनील यादव
गरियाबंद ।  थाना छुरा मे दिनांक 8.7.2020 को पुलिस को  सूचना मिली कि एक सफेद नीला रंग के यामहा मोटरसायकल में सवार तीन व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से गांजा मादक पदार्थ रखकर फिंगेश्वर की ओर जा रहे है । सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के दिशा निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस टी.आर. कंवर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी छुरा राजेश जगत के नेतृत्व में स्पेशल टीम गठित किया गया । सूचना के आधार पर कार्यवाही हेतु , ग्राम अकलवारा कसेकेरा तालाब के पास मेन रोड पर टीम तैनात हुये । जहां मुखबिर के बताये अनुसार यामहा गाड़ी में सवार तीन व्यक्ति आते दिखे। जो पुलिस को देखकर डर से भागने का प्रयास करने लगे जिसे पुलिस टीम द्वारा तत्परता से पकड़कर पूछताछ किया गया । जिन्होंने अपना नाम विकास यादव,मनीष सिंह राजपुत,वीरू निषाद गुढ़ियारी रायपुर के रहने वाले बताया । जिनकी तलाशी लिये जाने पर मनीष राजपुत द्वारा अपने काले रंग के बैग में दो पैकेट में कुल 2.40 किलोग्राम गांजा कीमती 20,400 तथा वीरू निषाद के कब्जे से एक सफेद लाल हरा रंग के प्लास्टिक के थैले में छुपाकर रखें दो पैकेट में कुल 2.70 किलोग्राम गांजा कीमती 20,700 रूपये मिला । आरोपियों द्वारा कुल 4.110 किलोग्राम चार किलो एक सौ दस ग्राम गांजा बरामत किया गया। जिसकी कीमत लगभग 41.100 बतााया गया, पूछताछ के दौरान टीटलागढ़ उड़ीसा से गांजा लाना बताया गया जिसे छुरा के रास्ते से जिले के बाहर ले जाने का प्रयास किया जा रहा था। किन्तु पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था,मजबुत मुखबिर तंत्र तथा क्षेत्र में लगातार हो रही पेट्रोलिंग एवं कार्यवाही के कारण आरोपीयों को
धर दबोचा गया आरोपियों से गांजा कीमती 41,100 / – , एक मोटर सायकल यामहा फैजर क्रमांक सीजी 04 एचआर 3202 कीमती 70,000 रूपये तथा दो नग मोबाईल फोन कीमती 9000 / – रूपये कुल जुमला कीमती 1,20,100 / – रूपया को मौके पर ही जप्त कर धारा 20 ख नारकोटिक एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर आरोपीगणों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया । इस बड़ी कार्यवाही में थाना छुरा के थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जगत की नेतृत्व वाली स्पेशल टीम में श्रवण विश्वकर्मा,प्र.आर.धनेश्वर ध्रुव,खिलेश्वर कश्यप,हीरालाल चंद्राकर,आरक्षक डेकेश्वर सोनी, हरिहर साहू,दयानंद गौर,महिला आरक्षक नीलकुसुम टोप्पो, नगर सैनिक कोमल सिन्हा,संतोष दीवान,पुजा चंद्राकर का विशेष योगदान रहा ।

Post Bottom Ad

ad inner footer