ये कैसे संभव है? पुलिस अलर्ट के बीच फरीदाबाद से उज्जैन, फिर महाकाल के दर्शन के लिए कटवाया वआईपी टिकट, गैंगस्टर विकास की गिरफ्तारी पर उठने लगे ये सवाल - reporterkranti.in

reporterkranti.in

RNI NO CHHHIN/2015/71899

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, July 9, 2020

ये कैसे संभव है? पुलिस अलर्ट के बीच फरीदाबाद से उज्जैन, फिर महाकाल के दर्शन के लिए कटवाया वआईपी टिकट, गैंगस्टर विकास की गिरफ्तारी पर उठने लगे ये सवाल

उज्जैन। कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोपी मोस्ट वांटेड क्रिमिनल विकास दुबे को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 2 जुलाई को एनकाउंटर के बाद पुलिस बड़ी मुस्तैदी के साथ उसकी तलाश में जुटी हुई थी। गैंगस्टर विकास दुबे को उज्जैन में महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया है, लेकिन इसे पूरे मसले के दौरान तंत्र कई सवालों से घिर गया है।

ये कैसे संभव है?

कानपुर हत्याकांड में सीओ देवेंद्र कुमार मिश्रा भी शहीद हुए। उनके परिजनों ने इस पूरे घटनाक्रम को प्लानिंग करार दिया है। परिजनों ने कई तीखे सवाल भी उठाए हैं जिन सवालों का उठना कहीं न कहीं लाजमी भी है।
देवेंद्र मिश्रा के भाई कमलाकांत मिश्रा ने सवाल उठाते हुए कहा है कि पहले विकास दुबे को फरीदाबाद में देखा जाता है। उसके बाद आज उसे उज्जैन से गिरफ्तार किया जाता है। सोचने वाली बात है कि सारे राज्यों की पुलिस और एसटीएफ के अलर्ट रहते हुए भी वो महाकाल मंदिर पहुंच गया, जबकि दोनों के बीच की दूरी करीब 12 घंटे की है। यह कैसे संभव है?

क्या गिरफ्तारियां ऐसे होती है?

उन्होंने कहा, पुलिस वहां पहुंचती है तो मीडियावालों को लेकर जाती है। क्या ऐसे ही होती है गिरफ्तारियां? मैं किसी पुलिस पर आरोप नहीं लगा रहा हूं। मैं सीधे-सीधे तंत्र पर आरोप लगा रहा हूं। पुलिसवाले अपना काम कर रहे हैं। सभी पुलिसवालों या किसी पूरी राजनीतिक पार्टी पर आरोप लगाना गलत है। इसमें शामिल लोगों की पहचान होनी चाहिए।

विकास दुबे को मौत से बचाया गया

एनकाउंटर में शहीद हुए सीओ देवेंद्र मिश्रा के परिवार ने विकास की गिरफ्तारी पर सवाल उठाए हैं। देवेंद्र मिश्रा के भाई कमलाकांत मिश्रा ने कहा, ये गिरफ्तारी नहीं है बल्कि उसे मौत बचाया गया है।

Post Bottom Ad

ad inner footer