रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम निगम-मंडल और आयोग के लिए संभावित नामों की सूची लेकर दिल्ली रवाना हो गए हैं. दिल्ली रवाना से पहले उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात भी की. दिल्ली में मोहन मरकाम प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया से मिलेंगे. इसके साथ ही राहुल गांधी से उनकी मुलाकात हो सकती है. दिल्ली में मरकाम आलाकमान को नामों की सूची सौपेंगे।इसके साथ ही मरकाम ब्लॉक पदाधिकारियों की नियुक्ति के संबंध में भी चर्चा करेंगे. संगठन के विस्तार को लेकर भी पार्टी के नेताओं से वे बातचीत करेंगे. बीते दिनों जिलाध्यक्षों के साथ हुई बैठक से मिले फीडबैक की भी जानकारी देंगे. वहीं मरवाही उपचुनाव को लेकर भी विमर्श करेंगे।वैसे मुख्य रूप से निगम-मंडल और आयोग की नियुक्ति को ही मरकाम के दिल्ली दौरे की मुख्य वजह बताई जा रही है. संभावना है कि इसी सप्ताह निगम-मंडल के लिए 12 से 15 नामों की पहली सूची जारी कर दी जाएगी।
Post Top Ad
Thursday, July 9, 2020
Home
छत्तीसगढ़
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम निगम-मंडल की सूची लेकर दिल्ली रवाना, नामों का ऐलान इसी सप्ताह संभव
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम निगम-मंडल की सूची लेकर दिल्ली रवाना, नामों का ऐलान इसी सप्ताह संभव
Post Bottom Ad
सेवक दास दीवान
संपादक, रिपोर्टर क्रांति
प्रदेश कार्यालय - प्रमोद गुरु बालापीर धाम महादेव घाट रायपुर (छ ग)


