छत्तीसगढ़ में आज मिले 372 नए कोरोना मरीज, 6 मरीजों की हुई मौत, 363 डिस्चार्ज - reporterkranti.in

reporterkranti.in

RNI NO CHHHIN/2015/71899

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, August 17, 2020

छत्तीसगढ़ में आज मिले 372 नए कोरोना मरीज, 6 मरीजों की हुई मौत, 363 डिस्चार्ज


रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर जारी है। प्रदेश में आज कोरोना के 372 नए मरीज मिले हैं। वहीं 363 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज भी किया गया है। प्रदेश में आज 6 कोरोना मरीजों की मौत भी हुई है।

प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। वर्तमान में छत्तीसगढ़ में कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 15,993 हो गयी है। इनमें एक्टिव मरीजों की संख्या 5247 है। वहीं अब तक 10598 कोरोना मरीज ठीक होकर घर वापस लौट चुके हैं। जबकि आज 6 मौतों के साथ कुल 148 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

 इन जिलों से मिले इतने मरीज

रायपुर से 170, दुर्ग से 59, बिलासपुर से 34, सरगुजा से 20, राजनांदगांव व महासमुंद से 14-14, बलौदाबाजार, रायगढ़ व कांकेर से 07-07, जांजगीर-चांपा, दंतेवाड़ा, सुकमा से 05-05, जशपुर से 04, बालोद, कोरिया व बस्तर से 03-03, बेमेतरा, कबीरधाम, धमतरी व सूजरपुर से 02-02, मुंगेली, कोण्डागांव, नारायणपुर व बीजापुर से 01-01 मरीज मिले हैं।

Post Bottom Ad

ad inner footer