बारिश से मिट्टी का घर ढहा, पति-पत्नी की मौत - reporterkranti.in

reporterkranti.in

RNI NO CHHHIN/2015/71899

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, August 17, 2020

बारिश से मिट्टी का घर ढहा, पति-पत्नी की मौत


सरगुजा। बीती रात सरगुजा जिला के उदयपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम घाटबर्रा में बारिश की वजह से मिट्टी का घर के गिर जाने से पति-पत्नी की दबकर मौत हो गई। वहीं कई बकरियां भी दबकर मर गई हैं। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

घाटबर्रा के सरपंच जयनन्दन सिंह ने बताया कि क्षेत्र में 2-3 दिन से लगातार बारिश हो रही है। जिससे गांव के मझवार पारा में रात लगभग साढ़े 12 बजे एक कच्चा मकान गिर गया, जिसमें पति-पत्नी बोखा राम (65) और गौरी बाई (60) की दबकर मौत हो गई, वहीं 2 बकरियों की भी मौत हुई है, और भी बकरियां दबे होने की आशंका है। 

मृतक पति-पत्नी अलग घर में निवासरत थे। शवों को पुलिस के पहुंचने के बाद ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर उदयपुर पुलिस थाना प्रभारी अलरिक लकड़ा के नेतृत्व में पहुंच कर घटना स्थल पर ही पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।

ग्राम पंचायत घाटबर्रा की ओर से सरपंच जयनन्दन सिंह द्वारा मृतक के आश्रितों को श्रद्धांजलि योजना के तहत अंतिम संस्कार हेतु 2 हजार रुपए की प्रारंभिक सहायता प्रदान की गई है।

Post Bottom Ad

ad inner footer