आज 768 नए मरीज, 8 लोगों की मौत, रायपुर जिले से मिले 253 पॉजिटिव - reporterkranti.in

reporterkranti.in

RNI NO CHHHIN/2015/71899

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, August 21, 2020

आज 768 नए मरीज, 8 लोगों की मौत, रायपुर जिले से मिले 253 पॉजिटिव


रायपुर। प्रदेश में कोरोना की रफ्तार पहले से और तेज हो गई है. संक्रमण के मामले अब डराने वाली स्थिति में पहुंच गए हैं. सबसे ज्यादा बुरी स्थिति हॉट स्पाट बने रायपुर में है. आज प्रदेश में 768 नए मरीजों की पुष्टि हुई है. इनमें रायपुर जिले से 253 मरीज शामिल हैं. देर रात यह आंकड़े और बढ़ सकते हैं. वहीं 266 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है. प्रदेश में मरीजों की संख्या के साथ-साथ मौतों का आकंड़ा भी बढ़ता जा रहा है. शुक्रवार को प्रदेश में कोरोना के 8 मरीजों की मौत हुई है. इनमें रायपुर जिले से 5 लोग शामिल हैं, जबकि कोरिया, अंबिकापुर और कोरबा से 1-1 मरीजों की मौत हुई है.

प्रदेश की वर्तमान स्थिति

छत्तीसगढ़ में कोरोना के अब तक 19 हजार 459 मरीज मिल चुके हैं. इनमें एक्टिव मरीजों की संख्या 7 हजार 274 है. वहीं 12 हजार 5 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है. वहीं आज 8 मौतों के साथ प्रदेश में अब तक 180 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है.

इन जिलों से इतने मरीज

रायपुर से 253, दुर्ग से 88, राजनांदगांव से 67, सुकमा से 53, कांकेर से 49, जांजगीर-चांपा से 37, रायगढ़ से 33, बस्तर से 26, कोरिया से 25, बिलासपुर से 23 और धमतरी से 19 मरीज मिले हैं. इसके साथ ही गरियाबंद से 14, कोण्डागांव से 11, बलौदाबाजार से 09, महासमुंद व कोरबा से 8-8, बालोद व दंतेवाड़ा से 7-7, जशपुर व बीजापुर से 6-6, कबीरधाम से 5, नारायणपुर से 4, बेमेतरा से 3, सरगुजा, सूरजपुर व बलरामपुर से 2-2 और मुंगेली से 1 मरीज मिले हैं.


Post Bottom Ad

ad inner footer