ग्राम पोटिया में अधेड़ ने लगाई फांसी - reporterkranti.in

reporterkranti.in

RNI NO CHHHIN/2015/71899

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, August 22, 2020

ग्राम पोटिया में अधेड़ ने लगाई फांसी


सुनील यादव, गरियाबंद। मुख्यालय से महज 15 किलोमीटर की दूरी पर ग्राम फुलकर्रा के पास पोटिया गांव में एक व्यक्ति द्वारा बीती रात खेत में मोम के रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई है । कुछ गांव के लोगों का कहना है की मृतक गत एक वर्ष से गले के दर्द से बेहद परेशान रहता था और लंबे उपचार के बाद भी वह ठीक नहीं हो रहा था । सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार मृतक का नाम नकुल ध्रुव उम्र तकरीबन 40 से 45 के बीच बताया जा रहा है । मृतक के चार बच्चे भी हैं जो ग्राम पोटिया में ही रहते हैं । खबर लिखे जाने तक और किसी प्रकार की कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई थी।

Post Bottom Ad

ad inner footer