नव पदस्थ कलेक्टर का पालिका अध्यक्ष गफ़्फ़ु मेमन ने किया आत्मीय स्वागत....... - reporterkranti.in

reporterkranti.in

RNI NO CHHHIN/2015/71899

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, November 1, 2020

नव पदस्थ कलेक्टर का पालिका अध्यक्ष गफ़्फ़ु मेमन ने किया आत्मीय स्वागत.......




गरियाबंद - आज जिले के नव पदस्थ कलेक्टर निलेश छीरसागर ने गरियाबंद पहुंच पदभार ग्रहण किया। उनके आगमन पर नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन एवं सभी पार्षदों ने सौजन्य भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर कलेक्टर निलेश क्षीरसागर ने गरियाबंद जिले और नगर के विकास और समस्याओं को लेकर सीधे पालिका जनप्रतिनिधियों से चर्चा की पहली मुलाकात में ही कलेक्टर ने जनप्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि नगर एवं जिले के विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। जिले के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय तालमेल से कार्य योजना बनाकर विकास कार्य किए जाएंगे। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने उन्हें नगर की वस्तु स्थिति एवं निर्माणाधीन कार्यों की जानकारी दी। नगर के प्राचीन छिंद तालाब के सौंदर्यीकरण को लेकर भी चर्चा की। इसके अलावा नगर के विकास के लिए अन्य योजनाएं हैं के बारे में भी जानकारी दी।

Post Bottom Ad

ad inner footer