मालगांव दुर्घटना के मृत परिवार के सहयोग में बढ़े कई सहयोगी के हाथ - reporterkranti.in

reporterkranti.in

RNI NO CHHHIN/2015/71899

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, November 2, 2020

मालगांव दुर्घटना के मृत परिवार के सहयोग में बढ़े कई सहयोगी के हाथ


रोजगार और आर्थिक स्थिति को लेकर हमारे अखबार ने कि थी प्रमुखता से खबर प्रकाशित । 



गरियाबंद।  गत दिनों मालगांव में हुई दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में मृतक परिवार के सहयोग के लिए सिन्हा समाज और भाजयुमो के कार्यकर्ता सामने आए है। सड़क दुर्घटना के पीड़ित परिवार को भाजयुमो और सिन्हा समाज ने किया आर्थिक सहयोग। 


सोमवार को सिन्हा समाज ने पीड़ित परिवार के घर जाकर दुख संवेदना व्यक्त किया और कहा कि इस घटना पर पूरे छत्तीसगढ़ कलार सिन्हा समाज आज उसके साथ है। मृतक परिवार के प्रति हमारी गहरी संवेदना हैं। इरादतन हुई इस घटना की हम निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में  चलाया जाए और सभी आरोपियों को जल्द से जल्द कठोर से कठोर सजा मिलनी चाहिए। समाज शासन प्रशासन से मृतक परिवार को जल्द से जल्द 25 लाख आर्थिक मुआवजा व घायलों को उचित इलाज एवं आर्थिक मुआवजा प्रदान करने की मांग करता हैं। इस अवसर समाज के प्रदेश अध्यक्ष दीपक कुमार सिन्हा, प्रदेश महामंत्री प्रेमलाल सिन्हा, प्रदेश संरक्षक भोजराम सिन्हा, गरियाबंद जिला अध्यक्ष छन्नूलाल सिन्हा, जिला महामंत्री राजेंद्र कुमार सिन्हा, जिला कोषाध्यक्ष दुलार सिंह सिन्हा, प्रांतीय सदस्य अवध राम सिन्हा, राजिम अध्यक्ष रामलाल सिन्हा, छुरा अध्यक्ष  गोसाई राम सिन्हा, मैनपुर अध्यक्ष दसरू राम सिन्हा, गरियाबंद अध्यक्ष नंद कुमार सिन्हा, देवभोग अध्यक्ष  तुलसीराम सिन्हा, फिंगेश्वर अध्यक्ष दुखहरण सिन्हा, महिला मंच अध्यक्ष पुष्पांजलि सिन्हा, महासमुंद जिला अध्यक्ष, खल्लारी जिला अध्यक्ष, सुअरमाल जिला अध्यक्ष, तथा छह तहसील के सचिव व समाज के वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे। 

इस अवसर पर समाज की ओर 74 हज़ार रुपये की सहायता राशि मृतक परिवार को प्रदान की गई। जिसमें केंद्र से 31 हजार रुपये, गरियाबंद जिला से 11 हजार रुपये, गरियाबंद तहसील से 11 हजार रुपये,  छूरा तहसील से 5 हजार रुपये, राजिम तहसील से 5 हजार रुपये, मैनपुर तहसील से 5 हजार रुपये, महासमुंद से 5 हजार रुपये, सुअरमाल से 5 हजार रुपये, कुलेश्वर सिन्हा से पांच सौ रुपये व पुष्पांजलि सिन्हा पांच सौ रुपये सहयोग राशि प्रदान किया गया।


भाजयुमो ने भी किया आर्थिक सहयोग

सोमवार को भातीय जनता युवा मोर्चा जिला गरियाबंद के कार्यकर्ताओं ने मृतक परिवार से भेंटकर शोक संवेदना व्यक्त की व मुनेश सिंन्हा की आत्मा की शांति के लिये 2 मिनट का मौन धारण कर उनके परिजनों को 13, 500 रुपये की आर्थिक सहयोग राशि प्रदान की। 

इस अवसर पर भाजयुमो जिला महामंत्री राजू साहू एवं जिला प्रशिक्षण प्रमुख रिकेश साहू ने गरियाबंद मंडल के कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि पीड़ित परिवार से सपंर्क बना कर सहयोग करते रहें व उनकी स्वास्थ्य की जानकारी लेते रहें। जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू ने मुनेश के प्रति संवेदना प्रकट किया, दुख जताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ अपराध का गढ़ बनता जा रहा है सत्ताधारी दल के लोग स्वयं को कानून से ऊपर मानकर अमानवीयता पर उतारू हो चले हैं। उन्होंने पीड़ित परिवार को आगे भी सहयोग करने की बात की। आर्थिक सहयोग देने में प्रमुख रूप से भाजयुमो जिला प्रशिक्षण प्रमुख रिकेश साहू व भाजयुमो जिला कार्यकारिणी सदस्य विरेन्द्र कुमार साहू का विशेष योगदान रहा। इस दौरान आर्थिक सहायोग दाता श्याम अग्रवाल

(पूर्व जिला कोषाध्यक्ष भाजपा),अंजू नायक,विकास साहू, दीपक साहू, होरी लाल साहू,रिंकू सचदेव, थानसिंग निषाद,राजा बनर्जी, टिंकू ठाकुर, वंशगोपाल सिंहा,धर्मेंद्र ध्रुव,लंबोदर साहू,रूपेश साहू,आशीष पांडेय,प्रेमलाल टोडर,नूतन देवांगन,भीम साहू,नागेंद्र देवांगन,सेवक निषाद,लिकेश्वर साहू, शरद यादव,डिगेश सिंहा,जितेंद्र ध्रुव,लेखराज नाग का सहयोग रहा।

Post Bottom Ad

ad inner footer