* प्रदेश सचिव पद से राजेश वैष्णव का इस्तीफा
राजनांदगाँव-छ ग जर्नलिस्ट वेल्फेयर युनियन से लगातार इस्तीफा का क्रम जारी है। अब यूनियन के प्रदेश सचिव राजेश वैष्णव ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
बता दें कि छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेल्फेयर युनियन की स्थापना 09 दिसम्बर 2018 को राजनांदगाँव मे हुई थी।उक्त युनियन के राजेश वैष्णव संस्थापक सदस्य व प्रदेश के सचिव रहे हैं। राजेश वैष्णव ने मीडिया को बताया कि जर्नलिस्ट वेल्फेयर युनियन को मजबूत बनाने मे पूरे प्रदेश मे अध्यक्ष के साथ दौरा किया साए की तरह साथ रहकर कार्य करता रहा, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष की हठधर्मिता और एकाधिकार के कारण प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार सेवक दास दीवान जो युनियन के संस्थापक प्रदेश महासचिव रहे हैं जो पहले से युनियन से इस्तीफा देकर जा चुके हैं। छ ग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के अध्यक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि इनकी मनमानी और युनियन संबंधित हिसाब किताब आज पर्यंत तक किसी को भी नहीं बताना, संगठन के सभी कामों को अपने मन से करना आदि शामिल है।
उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व प्रदेश पदाधिकारी सुनील यादव गरियाबंद प्रदेश संगठन सचिव , नीलम पड़वार कोरबा प्रदेश सचिव ,आर बी वर्मा प्रदेश संरक्षक पद का त्याग कर चुके हैं।यह क्रम नहीं थमा रायपुर के वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण खरे प्रदेश कार्यसमिति सदस्य का पद छोड़ चुके हैं। प्रदेश के पत्रकारों की सुरक्षा व हित संवर्धन को लेकर ढिंढोरा पीटने वाला युनियन अपने ही परिवार के साथियों को सहेज कर रख पाने मे नाकाम रही है।