बसना- बसना शहर के अलावा थाना क्षेत्र के अंतर्गत अवैध शराब की बिक्री जोरो पर है।गांव गांव मे महुआ शराब बनाकर खुलेआम बेचा जा रहा है। बसना शहर के जगह जगह पर अवैध शराब की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है।शहर मे खुलेआम अवैध शराब बेचा व परोसा जा रहा है।इसका रंगीन नजारा शाम को देखा जा सकता है।संबंधित विभाग को इसकी जानकारी होने के बावजूद आंख मूंदे बैठी है ऐसा क्यों ? क्या ऐसी मजबूरी है कि सब कुछ जानते हुए भी अनजान बनी हुई है।
शासन प्रशासन के अधिकारियों को इसकी खबर होने के बावजूद अनदेखा किया जा रहा है।गांव गांव मे अवैध शराब की बिक्री के कारण अशांति का माहौल निर्मित हो रहा है। शराब पीने के आदी अपने घर के रखे गहने जेवर यहाँ तक बर्तन को बेच कर शराब पीने को मजबूर हैं।शराब पीने वालों की संख्या मे भारी इजाफा हो रहा है।इधर आज की युवा पीढ़ी नशे की हालत मे अनेकों अनैतिक कार्यो को अंजाम दे रहें हैं।शराब के नशे मे मारपीट, चोरी, हत्या, बलात्कार जैसी घटनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता है।आखिर इसका जिम्मेदार कौन होगा ?
यह एक सवालिया निशान खड़ा करता है कि आखिर क्यों इसे बंद नहीं कराया जा रहा है। अवैध शराब की बिक्री से छ ग शासन को करोड़ों रुपये राजस्व की हानि हो रही है। इधर अवैध शराब बेचने वाले कोंचिओ की चांदी हो रही है। समय रहते अवैध शराब बिक्री पर अंकुश नहीं लगाया गया तो आम जनता के लिये भारी नुकसान दायक एवं खतरनाक साबित होगा।
मैं अभी नया आया हूं। अवैध शराब बिक्री पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाया जायेगा। निश्चित रूप से कार्यवाही होगी।
वर्मा,उप निरीक्षक
आबकारी वृत्त बसना