छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष श्री अरुण साव ने छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश पदाधिकारीयों की घोषणा .. श्री मधुसुदन यादव को प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया... - reporterkranti.in

reporterkranti.in

RNI NO CHHHIN/2015/71899

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, September 13, 2022

छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष श्री अरुण साव ने छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश पदाधिकारीयों की घोषणा .. श्री मधुसुदन यादव को प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया...

 


सारंगढ़ हेमंत पटेल  सारंगढ़ भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व के सहमती से भाजपा के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष श्री अरुण साव ने छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश पदाधिकारीयों की घोषणा कर दी है,भाजपा के नये ऊर्जावान प्रदेश अध्यक्ष ने अपनी टीम में नये पुराने ऊर्जावान पदाधिकारीयों को शामिल कर आगामी 2023में छत्तीसगढ़ में होने वाली विधानसभा चुनाव के लिए अपनी व पार्टी की मंशा जाहिर कर दी है, इसी कड़ी में राजनांदगाव के पूर्व महापौर व पूर्व सांसद,सर्व यादव समाज छत्तीसगढ़ के संरक्षक जुझारू कर्मठ व भाजपा के निष्ठावान नेता श्री मधुसुदन यादव को प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है,श्री यादव के नियुक्ति से छत्तीसगढ़ के विभिन्न यादव संगठनों में हर्ष व्याप्त है, और भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व व प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष श्री अरुण साव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए साधुवाद दिया है,

श्री मधुसुदन यादव के प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष बनाये जाने पर यादव समाज सारंगढ़ के वरिष्ठ यादव जन अजय गोपाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, सत्येंद्र सिंह बरगाह पूर्व उपाध्यक्ष व वरिष्ठ पार्षद नगर पालिका, राजेन्द्र यादव, जिला अध्यक्ष अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा, कृषक रत्न सम्मान से अलंकृत विजय यादव, रवि यादव बिरपारा, अवधेश ठेठवार, सतीश यादव, ब्रजेश यादव, रवि यादव (सम्राट चौक ), नीलू यादव (कमलानगर ), वासु यादव,, संतोष यादव (बिरपारा ), गोपाल ठेठवार, संजय यादव, कमल यादव, यस कुमार यादव, अमित यादव, फिरूँ यादव उलखर आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई व शुभकामनायें प्रेषित किया है ।

Post Bottom Ad

ad inner footer