* दशहरा में प्रदूषण एवं भ्र्ष्टाचारी रूपी रावण का करेंगे दहन *जिलाधीश महासमुन्द को संवैधानिक नियम से चलने का सत्याग्रहियों ने किया आव्हान,223 वें दिन सत्याग्रह जारी
तुमगांव -महासमुन्द -हाईवे स्थिति खैरझिटी,कौंवाझर,मालिडीह के कृषि भूमि,गरीबों का काबिल कास्त भूमि,आदिवासी भूमि,शासकीय भूमि में गैर कानूनी ढंग से करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट लगाने के विरोध में विगत 25 फरवरी 2022 से किसानों द्वारा छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले अखण्ड सत्याग्रह चल रहा है।
उल्लेखनीय है कि अखंड सत्याग्रह के 223 वें दिन लगभग 35 किसानों ने भाग लिया।आज अखंड सत्याग्रह में शामिल कार्यकर्ताओं का नेतृत्व किसान नेता तारेंद्र यादव उप सरपंच,नंदलाल सिन्हा,रमेश विश्वकर्मा,दशरथ सिन्हा,विवेक मानिकपुरी,नंदलाल पटेल,मोहन यादव ने किया।सत्याग्रह में शामिल कार्यकर्ताओं को किसान नेता तारेंद्र यादव,चैनुराम साहू,नंदकिशोर यादव, विवेक मानिकपुरी,संतोष धीवर,भूपेंद्र सिन्हा,कौशल जलक्षत्री,माधव साहू, राकेश ध्रुव,नीलांबर साहू,श्रीमती राधाबाई सिन्हा,कुलेश्वरी यादव, पंचवती यादव,हीराबाई यादव आदि ने संबोधित किया।
अखण्ड सत्याग्रह में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए किसान नेता चैनुराम साहू ने कहा कि सत्याग्रही किसान नेता एवं महिला किसान नेताओं ने नवरात्र पर्व में आदिशक्ति माँ दुर्गा की विभिन्न जगह के सिद्ध चंडी मंदिरों में घूम-घूम कर पूजा अर्चना किये हैं कि भ्र्ष्ट,अधार्मिक उद्योगपति द्वारा क्षेत्र की आम जनता के जीवन को बर्बाद करने में तुले हैं उन्हें सद्बुद्धि दे,अन्यथा अपने कोप भाजन का शिकार बनाये।ताकि तुमगांव सिरपुर एवं पटेवा क्षेत्र की हरियाली,खुशहाली जीवन की रक्षा हो सके।नंदकिशोर यादव ने कहा कि कल विजया दशमी दशहरा पर्व है, सत्याग्रह स्थल पर प्रदूषण रूपी जल- जंगल-जमीन को बर्बाद करने वाले भष्मासुर रावण का दहन सत्याग्रह स्थल पर कर दशहरा उत्सव मनाया जाएगा।तारेंद्र यादव उप सरपंच ने कहा कि इस क्षेत्र के अन्नदाता किसान गांधीवादी तरीके से अखण्ड सत्याग्रह करके धरती माता, उनके पुत्र-पुत्री सत्य के राह में आंदोलनरत हैं।इसके खिलाफ जो भी नौकरशाही शोषण और दमन करेंगे उनका यहाँ से खदेड़ना चालू हो गया है।उसी प्रकार से भ्र्ष्ट उद्योगपति को भी खदेड़कर ही दम लेंगे।कौशल जलक्षत्री ने कहा कि क्षेत्र के हरियाली और खुशहाली और हम लोगों के बच्चों के भविष्य को बर्बाद नहीं होने देंगे।श्रीमती राधाबाई सिन्हा ने कहा कि जिस प्रकार से मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम और उनके वानर सेना माँ दुर्गा की 09 दिन यज्ञ करके शक्ति हासिल किए हैं और 10 वें दिन अधर्मी,पापी, घमंडी रावण को परास्त कर राम राज्य की स्थापना किये।उसी प्रकार से हम लोग से आधुनिक युग के अधर्मी, अन्यायी उद्योगपति और उनके दलाल नौकरशाहों की भी पराजय होकर रहेगा।कुलेश्वरी यादव ने कहा कि प्रजातंत्र के मंदिर और उनके पुजारियों को जो राक्षस, शोषक हैं उनका दमन करके ही दम लेंगे।