विभाग ने दी पदोन्नति उप निरीक्षक योगेश सोनी व धुरंधर बने निरीक्षक - reporterkranti.in

reporterkranti.in

RNI NO CHHHIN/2015/71899

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, December 30, 2022

विभाग ने दी पदोन्नति उप निरीक्षक योगेश सोनी व धुरंधर बने निरीक्षक

 


 


महासमुन्द -पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेंद्र सिंह के द्वारा जिला पुलिस कार्यालय महासमुंद में पदस्थ 2013 बैच के उप निरीक्षक हर्ष कुमार धुरंधर व उप निरीक्षक योगेश सोनी को स्टार लगाकर निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई। नव वर्ष के आगमन के दो दिन पूर्व ही दोनो पुलिस अधिकारियों को विभाग से मिले पदोन्नति उनके जीवन मे खुशियों का पल लेकर आया है। उक्त अवसर पर पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं रक्षित निरीक्षक नितीश आर नायर सहित पुलिस अधिकारियों ने दोनो पदोन्नत निरीक्षकों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनायें दी है।

Post Bottom Ad

ad inner footer