विश्व धरोहर सिरपुर बचाने 309वें दिन किसान सत्याग्रह जारी, सत्याग्रही किसानों ने 07 दिन का प्रशासन द्वारा मांगा गया समय के पश्चात विधानसभा सत्र के दौरान नेशनल हाईवे नदी मोड़ पर चक्का जाम के साथ नेताजी सुभाषचंद्र बोस के जन्म दिन से 600 गांव में किसान जोड़ो रथयात्रा के माध्यम से लाखों किसानों को करेंगे संगठित एक स्वर से लिया निर्णय सत्याग्रह जारी- किसान मोर्चा - reporterkranti.in

reporterkranti.in

RNI NO CHHHIN/2015/71899

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, December 29, 2022

विश्व धरोहर सिरपुर बचाने 309वें दिन किसान सत्याग्रह जारी, सत्याग्रही किसानों ने 07 दिन का प्रशासन द्वारा मांगा गया समय के पश्चात विधानसभा सत्र के दौरान नेशनल हाईवे नदी मोड़ पर चक्का जाम के साथ नेताजी सुभाषचंद्र बोस के जन्म दिन से 600 गांव में किसान जोड़ो रथयात्रा के माध्यम से लाखों किसानों को करेंगे संगठित एक स्वर से लिया निर्णय सत्याग्रह जारी- किसान मोर्चा

 


 


तुमगांव /महासमुन्द-विश्व धरोहर सिरपुर बचाने,हाईवे स्थिति खैरझिटी,कौंवाझर,मालिडीह के कृषि भूमि,गरीबों का काबिल कास्त भूमि, आदिवासी भूमि,शासकीय भूमि में गैर कानूनी ढंग से करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट लगाने के विरोध में विगत 25 फरवरी 2022 से क्षेत्र के किसानों द्वारा छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले अखण्ड सत्याग्रह चल रहा है।आज अखंड धरना सत्याग्रह के 309 वें दिन धान कटाई मिंजाई की व्यस्तता के बाद  भी सैकड़ों किसान,जवान और महिला किसानों ने भाग लिया। अखण्ड सत्याग्रह के 309 वें दिन अंचल के 20 गाँव के किसान प्रमुखों की बैठक  दोपहर 02 बजे राम जानकी मंदिर खैरझिटी में सम्पन्न हुई ।जिसके मुख्य वक्ता राज्य आंदोलन कारी किसान मोर्चा के अध्यक्ष श्री अनिल दुबे थे।आज अखण्ड धरना सत्याग्रह का नेतृत्व किसान नेता राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के अध्यक्ष श्री अनिल दुबे,प्रदेश किसान नेता वेगेंद्र सोनवेर,छन्नूलाल साहू, बृजबिहारी साहू,नंदकिशोर यादव, नंदलाल सिन्हा,उदय चंद्राकर, परसराम ध्रुव,लुकेश्वर सेन,श्रीमती राधबाई सिन्हा,नीरा बाई ध्रुव सरपंच ने किया।आज बैठक और अखण्ड सत्याग्रह में शामिल कार्यकर्ताओं को राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अनिल दुबे,प्रदेश किसान नेता वेगेंद्र सोनवेर,छन्नूलाल साहू,नंदकिशोर यादव,चैनुराम साहू,उदय चंद्राकर,नंदलाल सिन्हा, तारेंद्र यादव उप सरपंच, लुकेश्वर सेन,अलखराम साहू,परसराम ध्रुव, श्रीमती राधबाई सिन्हा,नीरा बाई ध्रुव सरपंच,पलीबाई परमार,ललीता साहू आदि ने संबोधित किया।अखण्ड सत्याग्रह के पूर्व खैरझिटी के श्रीराम जानकी मंदिर में दोपहर 02 बजे 20 गाँव के प्रमुख किसानों की बैठक में सैकड़ों की संख्या में किसानों ने भाग लिया। बैठक में उपस्थित सैकड़ों किसानों को संबोधित करते हुए राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अनिल दुबे ने कहा कि करणी कृपा स्टील एवं पॉवर प्लांट के मालिक द्वारा आज तक कोई भी निर्माण कार्य वैधानिक रूप से नहीँ किया है।जिसके चलते अनेकों विभाग के निर्माण कार्य पर किसान मोर्चा द्वारा रोक लगाया गया है।उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश स्तरीय किसान जोड़ो रथयात्रा एवं राजधानी रायपुर आरंग से लेकर सराईपाली तक राष्ट्रीय राजमार्ग में रास्ता रोको आंदोलन के लिए प्रदेश स्तरीय राजधानी रायपुर में आयोजित बैठक में अंतिम निर्णय लिया जायेगा। सत्याग्रही किसानों को 07 दिन का प्रशासन द्वारा मांगा गया समय के पश्चात विधानसभा सत्र के दौरान नेशनल हाइवे नदी मोड़ पर चक्का जाम किया जाएगा साथ ही नेताजी सुभाषचंद्र बोस के जन्म दिन से 600 गांवों में किसान जोड़ो रथयात्रा के माध्यम से लाखों किसानों को संगठित करने के सभी ने एक स्वर से निर्णय लिया।प्रदेश किसान नेता छन्नूलाल साहू ने अपनी ओजस्वी कविता पाठ करके कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया। वेगेंद्र सोनवेर ने संबोधित करते हुए कहा कि लंबी लड़ाई लड़ने के लिए सदस्य संख्या गाँव- गाँव बढ़ाने पर जोर दिया।नंदकिशोर यादव ने कहा कि अब धान कटाई ढुलाई का कार्य अंतिम छोर पर है।इसलिए हम लोगों को टीम बनाकर गांव-गांव सदस्यता अभियान चलाने की बिषय पर जोर दिया।साथ ही किसान फंड तैयार करने के लिए छेरछेरा पुन्नी महापर्व का अधिक उपयोग करने पर जोर दिया।इसी प्रकार अखण्ड सत्याग्रह में शामिल कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए किसान नेता उदयराम चंद्राकर ने कहा कि अब समय आ गया है कि करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट के समस्त अवैधानिक निर्माण कार्य पर रोक लगाने सभी क़ानूनी कार्यवाही करने ल लिए जोर लगाना है।चैनुराम साहू ने कहा कि यह अखण्ड सत्याग्रह सिर्फ महासमुन्द जिला में ही नहीं वरन प्रदेश स्तर पर इतिहास रचने का कार्य किया है।श्रीमती नीरा ध्रुव सरपंच ने कहा कि महासमुन्द जिला में अखण्ड धरना सत्याग्रह में नारी शक्ति की विशेष भागीदारी है और आगे भी रहेगी।महिला किसान मोर्चा की यह विशिष्टता पूरे छत्तीसगढ़ में रहे।राधाबाई बाई सिन्हा ने कहा कि इस ऐतिहासिक किसान आंदोलन से हम लोगों को बहुत सीख मिली है।

Post Bottom Ad

ad inner footer