बसना -बसना भाजपा ओबीसी मोर्चा के मंडल की प्रथम बैठक ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष चंद्रकुमार पटेल " मिलो " की अध्यक्षता एवं जिला उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल एवं मण्डल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, अभिमन्यु जायसवाल महामंत्री के सहयोग से संपन्न हुई। जिसमे जिलाध्यक्ष चंद्रकुमार पटेल ने बताया की सभी बुथ पर खासा प्रभावित करना बहुत जादा जरूरी है तभी हम जनता का विश्वास जीत सकते है और जब हम जनता का विश्वास जितेगे तभी हम बुथ जीत है तभी हम चुनाव भी जीत सकते है आमागी चुनाव को देखते हुए
ओबीसी मंडल अध्यक्ष प्रदीप दास राजन( अधिवक्ता) ने कहा कि मात्र छ: माह शेष बचा हुआ है सभी से अपील करता हूं कि हम सब एक बार मिल कर प्रदेश मे कमल खिलायें और प्रदेश मे कांग्रेस को उखाड फेंके। तभी जनता का हित होगा। भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल ने कहा कि जनता कांग्रेस की गलत नीतियों व कुशासन से जनता परेशान हो चुकी है। कांग्रेस सरकार का चार साल कार्यकाल विफलताओं से भरा रहा। भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस की गलत नीतियों के बारे में लोगों का बताएं। बैठक में विशेष रुप से लोकनाथ डडसेना,संजय प्रधान ,खीर सागर साव,जगदीश साहु,सुरेंद्र भोई,देवेश मलिक , मधुमंगल प्रधान,चंद्रमणी साव,यदुमणी साव ,नंदकुमार साव ,उमेश बंजारा , मंडल महामंत्री अभिमन्यु जायसवाल कुशल संचालन करते हुए आभार व्यक्त किया ।साथ ही ओबीसी मोर्चा पिथोरा के प्रभारी संजय भोई विशेष रुप से उपस्थित रहे।