राजनगर (म प्र )- नगर के प्रथम नागरिक नगर परिषद के अध्यक्ष सुनील चौरसिया की अनुशंसा पर अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष इफ्तेखार राजनगर के द्वारा डूमर कछार(पौराधार) नगर परिषद से भाजपा मंडल महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा के लिए भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता मो.महफूज आलम को नियुक्त किया गया है। नगर परिषद अध्यक्ष हम सभी के अग्रज मार्गदर्शक भाजपा नेता सुनील चौरसिया के द्वारा संगठित होकर कार्य करते हुए पार्टी को आगे ले जाने संबंधी महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम में जिला पिछड़ा मोर्चा के कोषाध्यक्ष अशोक वर्मा जी एससी मोर्चा मंडल महामंत्री रमेश बसोर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अरविंद सिंह परिहार ,सुनील गुप्ता , सानूशासमल, सुजीत पांडे , नगर परिषद के सभापति क्रमशः जितेंद्र चौहान , रवि सिंह , रंजीत वर्मा , एवं पार्षद प्रतिनिधि राजेंद्र महार , भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता रवि दहिया अमित झारिया , नसरुद्दीन ,मुस्ताक अहमद, कमलेश गुप्ता , वरिष्ठ कार्यकर्ता फुलशह एवं भारी संख्या मे कार्यकर्ता उपस्थित हुए और सभी ने मो.महफूज आलम को अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल राजनगर जिला अनुपपुर म.प्र के महामंत्री की जिम्मेदारी हेतु बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।