एक वर्ष से चल रहे शांतिपूर्ण अखन्ड धरना सत्याग्रह को खत्म कराने के जिला प्रशासन द्वारा दिखाया जा रहा भय * आन्दोलनकारी एवं किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे को 151 में गिरफ्तार करना प्रजातंत्र का गला घोटना - किसान मोर्चा - reporterkranti.in

reporterkranti.in

RNI NO CHHHIN/2015/71899

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, February 5, 2023

एक वर्ष से चल रहे शांतिपूर्ण अखन्ड धरना सत्याग्रह को खत्म कराने के जिला प्रशासन द्वारा दिखाया जा रहा भय * आन्दोलनकारी एवं किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे को 151 में गिरफ्तार करना प्रजातंत्र का गला घोटना - किसान मोर्चा

 



तुमगांव (महासमुन्द)-विश्व धरोहर सिरपुर बचाने,हाईवे स्थित खैरझिटी,कौंवाझर,मालिडीह के कृषि भूमि,गरीबों का काबिल कास्त भूमि, आदिवासी भूमि,शासकीय भूमि में गैर कानूनी ढंग से करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट लगाने के विरोध में विगत 25 फरवरी 2022 से क्षेत्र के किसानों द्वारा छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले अखण्ड सत्याग्रह चल रहा है।आज अखंड धरना सत्याग्रह के 345 वें दिन 85 किसान,जवान और महिला किसानों ने भाग लिया।आज अखन्ड धरना सत्याग्रह का नेतृत्व प्रदेश किसान नेता श्री छन्नूलाल साहू,अशोक कश्यप,डेविड चंद्राकर,अलखराम साहू,दशरथराम सिन्हा, हेमसागर पटेल,धर्मेन्द्र यादव ने किया।आज अखन्ड धरना सत्याग्रह में शामिल कार्यकर्ताओं को आन्दोलनकारी किसान मोर्चा के प्रदेश नेता अध्यक्ष श्री अनिल दुबे,प्रदेश नेता जी.पी. चन्द्राकर,छन्नूलाल साह,उदय चन्द्राकर,अलखराम साहू,श्रीमति राधा बाई सिन्हा,डिगेश्वरी चन्द्राकर (पूर्व सरपंच) एवं कांति बाई साहू आदि ने सम्बोधित किया।आज अखन्ड सत्याग्रह में शामिल सत्याग्रहियों को राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दुबे ने सम्बोधित करते हुए कहा कि - जिला प्रशासन सारे कानून कायदा को ताक में रखकर करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लान्ट के मालिक के इशारे पर कभी किसान  धरना सत्याग्रह स्थल का तंबू तोडने का काम आधी रात को चोरों की तरह करते है।वहीं  दूसरी तरफ आदिवासियों के आराध्य देव बूढादेव, भगवान महादेव के मंदिर को तोड़कर मूर्ति को गायब कराते है,इसके खिलाफ आदिवासी समाज और धरना सत्याग्रहियों के द्वारा रिपोर्ट करने पर अपराधियों के तरह केस दायर किया जाता है।छन्नूलाल साहू ने कहा कि एक तरफ तहसीलदार से लेकर एस.डी.एम.,जिलाधीश द्वारा अपराधी उद्योगपति के लिए हमारे राज्य आन्दोलनकारी एवं किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे के नेतृत्व में विगत 12 माह से गांधीवादी तरीके से धरना-सत्याग्रह चलवाकर शासन-प्रशासन को शांतिपूर्ण पहल करने वाले नेता को आज शांति भंग करने के आरोप में 151 के तहत गिरफ्तार करना घोर निन्दनीय है।श्रीमती डिगेश्वरी चन्द्राकर ने कहा कि राज्य आन्दोलनकारी,कुशल किसान नेता अनिल दुबे को भ्रष्ट पूंजीपति के दलाल,नौकरशाहों के द्वारा खुद इस क्षेत्र में आतंक फैलाने का कार्य कर रहे है,जो प्रजातंत्र का गला घोटने जैसा है।

Post Bottom Ad

ad inner footer