बागबाहरा - शिव सेना बागबाहरा जिला महासमुन्द के तत्वावधान में विगत वर्षों की भांति विशाल चुनरी यात्रा निकाली गई।
बता दें कि विश्राम गृह बागबाहरा के सामने दुर्गा मंदिर से चुनरी यात्रा प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करते हुए घुंचापाली स्थित चंडीमाता मंदिर पहुंचकर 355 मीटर की चुनरी को शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रमुख धनंजय सिंह परिहार के नेतृत्व में चुनरी को माता जी के दरबार में चढ़ाया गया। चुनरी यात्रा मे हजारों की संख्या मे बागबाहरा क्षेत्र की माताएं बहनें शामिल हुई। यह चुनरी यात्रा विगत कई वर्षों से शिव सेना के द्वारा प्रतिवर्ष नवरात्रि के समय निकाली जाती है। हिन्दू धर्म के आस्था का केंद्र चंडीमाता मंदिर बहुत ही प्रसिद्ध है। शिव सेना कार्यकर्ताओं के द्वारा जय माता दी,जय भवानी जय शिवाजी,जय जय श्री राम के जय घोष के साथ उत्साह पूर्वक चलते हुए नजर आ रहे थे। विशेष आकर्षण यात्रा में मां भवानी के रूप में कन्या विराजमान थी।डीजे के भक्तिमय धुन में शिव सैनिक थिरक रहे थे।
चुनरी यात्रा में मुख्य रूप से कार्यकारिणी अध्यक्ष मधुकर पांडेय हिन्दुस्तानी , धर्मेंद्र सिंह ठाकुर प्रदेश उपाध्यक्ष, संतोष शुक्ला प्रदेश प्रवक्ता,सेवक दास दीवान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,अजय बंजारे जिलाध्यक्ष, सिंपल दुआ,छबिदास मानिकपुरी जिला उपाध्यक्ष, बादल बंजारे,धीरज सिन्हा,सुकेश चौधरी,इन कुमार लहरे, मनोज बेहरा, दिनेश सेठ ब्लॉक अध्यक्ष बसना, कुणाल सोनी,लोकू मेहेर, सुनील बंजारा के अलावा महिला सेना, कामगार सेना, विद्यार्थी सेना के हजारों कार्यकर्ता शामिल रहे।