बसना - चन्द्रयान 3 के लैंडिंग में बसना निवासी ज्ञानेन्द्र कश्यप सीनियर साइंटिस्ट इसरो की प्रमुख भूमिका रही है।
गौरतलब है कि ज्ञानेन्द्र कश्यप बसना के सुप्रसिद्ध डा एस पी कश्यप के कनिष्ठ सुपुत्र एवं समाज सेवी जीतेन्द्र कश्यप के छोटे भाई हैं। ज्ञानेन्द्र कश्यप की प्राथमिक शिक्षा से हायर सेकेण्डरी तक की शिक्षा बसना मे हुई। महाराष्ट्र के पुसद में इंजीनियरिंग की शिक्षा प्राप्त की है। सन् 2000 में इन्हें इसरो में साइंटिस्ट की नियुक्ति मिली। चन्द्रयान 3 के सफल लैंडिंग में ज्ञानेन्द्र का विशेष योगदान रहा। बसना नगर के साथ ही जिला, प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। ज्ञानेन्द्र की इस सफलता पर पूरे क्षेत्र के लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई व शुभकामनाएं दी है।
चन्द्रयान 3 की सफलता की ख़बर चलते ही थाना प्रभारी आशीष वासनिक निरीक्षक ने ज्ञानेन्द्र कश्यप के निवास पहुंचकर उनके पिता श्री डा एस पी कश्यप को बधाई व शुभकामनाएं दी और कहा कि हमारे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है। चन्द्रयान 3 लैंडिंग की पूरे देश में चर्चा हो रही है और लोग खुशियां मना रहे हैं उसमें बसना शहर का नाम जुड़ना हम सबके के लिए शान की बात है।
उक्त अवसर पर जीतेन्द्र कश्यप, संतोष यादव प्रधान आरक्षक, पत्रकार साथी सेवक दास दीवान संपादक रिपोर्टर क्रांति, मनहरण सोनवानी, मुजम्मिल कादरी उपस्थित रहे।