*महासमुंद -* भाजपा के सोशल मीडिया विभाग की आवश्यक बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती रूपकुमारी चौधरी जी एवं प्रदेश सह-संयोजक सोशल मीडिया मितुल कोठारी जी के मुख्य मार्गदर्शन में आज जिला पिथौरा विश्राम गृह में आहूत की गई।
बैठक में सोशल मीडिया के कार्य एवं आने वाले चुनाव सहित अन्य विषयों को लेकर चर्चा की गई साथ ही जिला सोशल मीडिया विभाग के द्वारा किये जा रहे कार्यों पर चर्चा की गई
उक्त बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष महासमुंद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी जी ने ने कार्यकर्ताओं को संबोधित कर कहा कि "भारतीय जनता पार्टी सोशल मीडिया के सदस्य केवल सदस्य नही अपितु एक सायबर योद्धा है जो पार्टी की गतिविधियों को बूथ स्तर तक पहुँचाने का काम करते है, इसलिए हम कह सकते है पार्टी आज इसी डिजिटल माध्यम से लोगो तक पहुँच कर विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है विपक्ष में राजनीति करने पर शोषल मीडिया के माध्यम से हम अपनी बात आज आम आदमी तक अपनी बात पहुचाने पर सफल होते हैं इसलिए भारतीय जनता पार्टी में सोशल मीडिया का अहम भूमिका है।
वही सोशल मीडिया के प्रदेश सह-संयोजक मितुल कोठारी जी ने संबोधित कर कहा कि "आज सोशल मीडिया का उपयोग हर वर्ग कर रहा है और भाजपा में सोशल मीडिया का योगदान महत्वपूर्ण है, हम सभी सोशल मीडिया के कार्यकर्ता पार्टी की गतिविधियों को बूथ स्तर तक पहुंचाने में अपना म बहुमूल्य योगदान दे रहे हैं निश्चित ही भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने में यह योगदान मील का पत्थर साबित होगा, आज हर एक कार्यकर्ता अपने दिनचर्या से समय निकालकर भारतीय जनता पार्टी के लिए अपना समय इसलिए दे रहे हैं क्योंकि भारतीय जनता पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा और अटूट विश्वास है, भारतीय जनता पार्टी सोशल मीडिया के यह सदस्य छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने अपना अमूल्य योगदान देंगे।
बैठक में ट्विटर के प्रदेश संयोजक रवीन्द्र प्रताप सिंह जी ने अपने उद्बोधन पर समस्त मण्डल संयोजक एवं जिलापदाधिकारी,विधानसभा प्रभारियों को उनके किये जा रहे कार्यों पर सराहना करते हुए कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया
बैठक में सोशल मीडिया के जिला संयोजक नवीन कुमार साव,जिला सह संयोजक विकास बघेल,पिछड़ावर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री दुलीकेशन साहू जी,जिला मीडिया सह प्रभारी गौरव चंद्राकर जी, ट्विटर टोली प्रमुख मनमीत छाबड़ा रिक्की,फेसबुक टोली जिला प्रमुख विदित धनानिया,व्हाट्सअप टेलीग्राम टोली जिला प्रमुख वनस्वरूप सेन बाबा,शोषल मीडिया वालेंटियर संपर्क जिला सह प्रभारी पुनीत लाल साव,शोषल मीडिया वालेंटियर संपर्क सह प्रभारी पंकज साहू जी,हीरा साहू सोशल मीडिया संयोजक बागबाहरा विधानसभा, दीपेश मिश्रा विधानसभा संयोजक बसना, खल्लारी मंडल संयोजक यशवंत साहू,सह संयोजक सेतराम ध्रुव,कोमाखान मंडल संयोजक गिरीश चक्रधारी,बसना मंडल संयोजक हेमप्रकाश साव,गढफुलझर मंडल संयोजक मनोज यादव,सांकरा मंडल संयोजक मोहन साव,सह संयोजक खगेश्वर साहू,पिथौरा मंडल संयोजक हरिहर मिश्रा,सह संयोजक देव् पटेल,सरायपाली विधानसभा संयोजक रिवीन्द्र पंडा जी,केदूवा मंडल संयोजक सुरोतिलाल लकड़ा,सह संयोजक राकेश महापात्र,भंवरपुर मंडल संयोजक मनबोध मिरी,भंवरपुर मंडल आइटिसेल जागेश्वर चंद्रा,केदुवां मंडल सूरज नायक,राजा अग्रवाल, संयोजक झलप पटेवा मंडल, योगेश साहू संयोजक गढ़फुलझर मंडल,मनोज यादव संयोजक सोशल मीडिया भाजपा मंडल गढ़फुलझर,हेमंत कन्नौजे सह संयोजक झलप पटेवा मंडल, रिवीन्द्र पंडा सोशल मीडिया प्रभारी सरायपाली विधानसभा, मुरलीधर नायक संयोजक विधानसभा सरायपाली, मनबोध मिरी जी संयोजक भंवरपुर मंडल, पूरन सबर जी,महासमुंद मंडल अर्पित तिवारी,अंशुल तिवारी,बसना विधानसभा निमित साहू, पिरदा मंडल अभिमन्यु प्रधान, सहित सोशल मीडिया महासमुंद के कार्यकर्ता,पदाधिकारी गण उपस्थित रहे ।