मो.महफूज आलम बने राजनगर मंडल अध्यक्ष - reporterkranti.in

reporterkranti.in

RNI NO CHHHIN/2015/71899

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, August 27, 2023

मो.महफूज आलम बने राजनगर मंडल अध्यक्ष



राजनगर- अभिनंदन भवन राजनगर में  विगत दिनों कोतमा विधानसभा के प्रवासी प्रभारी विजय खेमका  (विधायक पूर्णिया विधानसभा क्षेत्र )बिहार के मुख्य आतिथ्य में बैठक संपन्न हुआ। बैठक के दौरान भारतीय जनता पार्टी मंडल राजनगर में विधान सभा चुनाव के संदर्भ में विचार विमर्श  किया गया! बैठक में सर्व सम्मति से पूर्व मंडल महामंत्री (अ.स.मो) एम.डी.महफूज आलम को भारतीय जनता पार्टी मंडल राजनगर (अ.स.मो.) का मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया ।

बैठक में भारतीय जनता पार्टी के सांसद प्रतिनिधि डूमरकछार नगर परिषद के सुनील चौरसिया, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष सदस्य बृजेश गौतम प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,भाजपा मंडल राजनगर के अध्यक्ष राजेश कलशा, भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष ,तेजबहादुर कुशवाहा,भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अशोक वर्मा, भाजपा एस.सी.मो.के मंडल महामंत्री  रमेश बसोर, मंडल राजनगर के वरिष्ठ भाजपा नेता  अरविंद सिंह ,भाजपा वरिष्ठ नेता  सानू सासमल,भाजपा के वरिष्ठ नेता  सुनील गुप्ता ,वरिष्ठ नेता  धर्मेद्र सिंह, डूमरकछार नगर परिषद के सभापति  रवि सिंह ,सभापति रंजीत वर्मा, सभापति जितेंद्र चौहान , भारतीय जनता पार्टी के पार्षद गण, भारतीय जनता पार्टी मंडल राजनगर के सभी  वरिष्ठ नेता गण एवम सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे!

Post Bottom Ad

ad inner footer