पत्रकार कल्याण महासंघ छत्तीसगढ़ रायपुर संभागीय उपाध्यक्ष बने प्रकाश पटेल वहीं जयकुमार सारथी जिला सचिव नियुक्त किया गया - reporterkranti.in

reporterkranti.in

RNI NO CHHHIN/2015/71899

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, September 27, 2023

पत्रकार कल्याण महासंघ छत्तीसगढ़ रायपुर संभागीय उपाध्यक्ष बने प्रकाश पटेल वहीं जयकुमार सारथी जिला सचिव नियुक्त किया गया

 


बसना - पत्रकार कल्याण महासंघ छत्तीसगढ़ का विस्तार लगातार किया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष सेवक दास दीवान ने संघ का विस्तार करते हुए पत्रकार साथी प्रकाश पटेल को संभागीय उपाध्यक्ष रायपुर और जयकुमार सारथी को महासममुंद का जिला सचिव नियुक्त किया है। पत्रकार कल्याण महासंघ छत्तीसगढ़ पत्रकार साथियों के हित संवर्धन व सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है। पत्रकारों के कल्याण के लिए पत्रकार कल्याण महासंघ छत्तीसगढ़ के पत्रकार साथियों के हित में कल्याण कोष की स्थापना की गई है। प्रकाश पटेल को संभागीय उपाध्यक्ष, जयकुमार सारथी को जिला सचिव बनाये जाने पर जिला व प्रदेश के पत्रकार साथियों ने बधाई व शुभकामनाएं दी है। 

   पत्रकार कल्याण महासंघ छत्तीसगढ़ के आर के दास प्रदेश सह सचिव,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उत्तर कौशिक, हरदीप सिंह रैना,भूषण साहू जिला उपाध्यक्ष, मयंक गुप्ता जिला महासचिव, देवराज साहू,मुकेश साहू, सोहेल अकरम, जीवन ध्रुव,गेवेन्द्र काले, रूबी सिंह ठाकुर ब्लॉक अध्यक्ष सरायपाली, लोचन चौहान ब्लॉक अध्यक्ष पिथौरा,नानू सलूजा बागबाहरा, दासरथी चौहान, मनोज गोस्वामी ,देव प्रधान, अरूण कुमार साव सहित जिले के समस्त पत्रकार साथियों ने बधाई दी है।

Post Bottom Ad

ad inner footer