पैगंबर -ए-इस्लआम मोहम्मद साहब का यौमे पैदाइश का दिन जश्न -ए-ईद मिलादुन्नबी अकीदत और जूलुस निकालकर धूमधाम से मनाया गया - reporterkranti.in

reporterkranti.in

RNI NO CHHHIN/2015/71899

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, September 29, 2023

पैगंबर -ए-इस्लआम मोहम्मद साहब का यौमे पैदाइश का दिन जश्न -ए-ईद मिलादुन्नबी अकीदत और जूलुस निकालकर धूमधाम से मनाया गया



 


बसना -  पैगम्बर हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम का जन्मदिन मुस्लिम जमात के द्वारा ईद मिलादुन्नबी पर्व पर जूलूस निकालकर बड़े धूमधाम से मनाया गया।।

 जूलूस जमात खाना से प्रारंभ होकर शहर का भ्रमण करते हुए मुस्लिम जमात खाना में वापस पहुंच कर झण्डा फहराया गया पश्चात् कार्यक्रम का समापन किया गया। जश्न -ए-ईद मिलादुन्नबी पर मस्जिद में नमाज अदा कर क्षेत्र की खुशहाली अमन चैन की दुआ मांगी गई।मुस्लिम समाज के मुतवल्ली इलियास भाई के नेतृत्व में शांति पूर्ण तरीके से त्यौहार को मनाया गया।

   बता दें कि ईद मिलादुन्नबी पर्व पर आपसी भाईचारा सद्भावपूर्ण रूप से एक दूसरे को बधाई व मुबारकबाद दी गई । पिथौरा, सरायपाली, बसना क्षेत्र  के मुस्लिम समुदाय के धर्मावलंबियों ने भारी संख्या में शामिल हुए। 

  उल्लेखनीय है कि बसना पुलिस के द्वारा थाना प्रभारी आशीष वासनिक के नेतृत्व में सामाजिक सद्भाव मानवता भाईचारे का संदेश देते हुए मुस्लिम समुदाय के गणमान्य नागरिकों को दिली मुबारकबाद देकर पुलिस स्टाफ के द्वारा शरबत वितरण किया गया। आशीष वासनिक थाना प्रभारी ने भारतीय सामाजिक एकता व अखंडता का परिचय देते हुए मुस्लिम धर्मावलंबियों को मुबारकबाद दिया है। शहर में मुस्लिम समुदाय के गणमान्य नागरिकों के द्वारा फल , मिठाई वितरण किया गया।

 बता दें कि जूलूस जमात खाना से प्रारंभ होकर शहीद वीर नारायण सिंह चौक, थाना चौक, बाजार पड़ाव, कबीर नगर होते मुस्लिम जमात खाना पहुंचे। जहां शहर इमाम व उलेमा ने तकरीरें की। देश के लिए अमन चैन की दुआ मांगी गई।बच्चे, नौजवान, माताएं बहनें, बुजुर्ग हर्षोल्लास के साथ जूलूस मे चल रहे थे। पैगम्बर हजरत मुहम्मद के जन्म दिन पर सभी वर्ग के लोगों ने बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। पुलिस प्रशासन के द्वारा शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुख्ता इंतजाम किया गया था।

   बता दें कि पैगम्बर हजरत मुहम्मद साहब ने पूरी दुनिया में शांति एवं सद्भावना का संदेश दिया।उसी की याद में पैगम्बर साहब का जन्मदिन को मुस्लिम समुदाय के द्वारा धूमधाम से मनाया जाता है। मुस्लिम धर्म के अनुसार तीन ईद होती है जिसमें ईद मिलादुन्नबी सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शहर के साथ ही अपने अपने घरों को रोशनी से सजाया है।

Post Bottom Ad

ad inner footer