बसना विधानसभा सीट से मनोज अग्रवाल बतौर निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में- कहा सम्मान की लड़ाई - reporterkranti.in

reporterkranti.in

RNI NO CHHHIN/2015/71899

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, October 24, 2023

बसना विधानसभा सीट से मनोज अग्रवाल बतौर निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में- कहा सम्मान की लड़ाई




बसना- बसना विधानसभा क्रं 40 से मनोज अग्रवाल बतौर निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में उतर रहा है। मनोज अग्रवाल आंचलिक अग्रवाल महासभा के सदस्य और अग्रवाल सभा बसना के सचिव हैं। उनकी धर्मपत्नी श्वेता अग्रवाल जनपद क्षेत्र क्रमांक 19 के जनपद सदस्य, भाजपा महिला मोर्चा बसना की मण्डल अध्यक्ष हैं। श्रीमती श्वेता अग्रवाल जनपद सदस्य का चुनाव जीतने के पश्चात् जनपद अध्यक्ष पद हेतु प्रत्याशी रही हैं लेकिन दो वोटों से हार का सामना करना पड़ा था।

   उल्लेखनीय है कि जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 19 में पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष सरिन्दर सिंह मन्नू को हराकर जीत हासिल की थी।एक समय ऐसा था बसना की राजनीति में सरिन्दर सिंह का नाम चलता था। गरीब मजदूर किसान वर्ग मे इनकी एक अलग पहचान थी। इन्हें हराकर जनपद सदस्य बने।

   बता दें कि मनोज अग्रवाल सहित अन्य लोगों ने भी भाजपा से विधानसभा चुनाव हेतु टिकट की मांग की थी लेकिन भाजपा ने मण्डल पदाधिकारियों से राय मशविरा न कर  विधानसभा क्षेत्र में सर्वे कराया गया। सर्वे के आधार पर संपत अग्रवाल को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है। भाजपा से टिकट के दावेदार मनोज अग्रवाल ने टिकट न मिलने पर आत्म सम्मान की लड़ाई है कहते हुए चुनाव मैदान में बतौर निर्दलीय प्रत्याशी उतरने की बात कही है, यहां तक कि मनोज अग्रवाल ने नामांकन पत्र खरीद लिया है।

    मीडिया से चर्चा करते हुए मनोज ने बताया कि लोकतंत्र में सभी को चुनाव लड़ने का अधिकार है। भाजपा का एक समर्पित कार्यकर्ता होने के नाते टिकट का मांग किया था। सन् 1996 से भारतीय जनता पार्टी का सक्रिय सदस्य व महासमुन्द लोकसभा के सांसद रहे चन्द्रशेखर साहू खास कार्यकर्ता, पूर्व विधायक डॉ त्रिविक्रम भोई के कार्यकाल से लगातार भाजपा का एक सिपाही बनकर कार्य करते हुए आ रहा हूं। वर्तमान में जनप्रतिनिधि रहते हुए आम जनता की सेवा कर रहा हूं। जनपद अध्यक्ष चुनाव में 11 जनपद सदस्यों ने मुझे समर्थन किया था। 11 जनपद क्षेत्र में 66 गांव आते हैं। बसना जनपद क्षेत्र के सभी ग्रामों की जन समस्याओं को लेकर लगातार संघर्ष करते हुए आवाज बुलंद किया है। भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने टिकट वितरण में क्षेत्रीय पदाधिकारी व सक्रिय कार्यकर्ताओं से राय लेना उचित नहीं समझा।यह सम्मान की लड़ाई है, आत्म सम्मान को दांव पर लगा कर हम भाजपा का समर्थन नहीं कर सकते। अपने साथियों से राय मशविरा कर स्वतंत्र प्रत्याशी बसना विधानसभा से मैदान में उतर रहा हूं। समाज सेवा मेरा उद्देश्य रहा है और रहेगा। बसना क्षेत्र की जनता मुझे आशिर्वाद प्रदान करेगी। ईश्वर की कृपा और जनता जनार्दन ने हमें स्वीकार किया तो विधानसभा क्षेत्र का सेवा करने तैयार रहेंगे।

Post Bottom Ad

ad inner footer