24 घंटे के अंदर अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, हत्या का आरोपी गिरफ्तार - reporterkranti.in

reporterkranti.in

RNI NO CHHHIN/2015/71899

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, November 18, 2023

24 घंटे के अंदर अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, हत्या का आरोपी गिरफ्तार

 


 


 दंतेवाड़ा- पुलिस अधीक्षक गौरव राय (भापुसे) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राम कुमार बर्मन (रापुसे) के मार्गदर्शन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी दन्तेवाड़ा  राहूल उईके (रापुसे) के पर्यवेक्षण में थाना सिटी कोतवाली दन्‍तेवाड़ा के अपराध क्रमांक 118/2023 धारा-376,302,भादवि.के अज्ञात आरोपी के पता साजी कर गिरफ्तारी वास्ते थाना सिटी कोतवाली से टीम गठीत कर त्वरीत कार्यवाही करते हुये पाये गये भौतिक एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्य के आधार पर प्रकरण में संलिप्त आरोपी विजय यादव पिता लक्ष्मण राम यादव उम्र 37 वर्ष जाति राउत साकिन पोटाकेबीन के सामने जांगला जिला-बीजापुर हाल-आंवराभाटा जिला दन्‍तेवाड़ा(छ.ग.) को दिनांक 17.11.2023 को घेराबंदी कर पकड़ा गया । आरोपी से पुछताछ करने पर मृतिका की दिनांक घटना 13.10.2023 को रात्रि में बलात्कार कर मृतिका का मुंह, नाक दबाकर हत्या करना कबुलने एवं अपराध सबूत पाये जाने पर विधिक कार्यवाही करते हुये गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।   

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय पटेल उप निरीक्षक किशोर कुमार जोशी, राम कुमार श्याम, सउनि भूरेलाल शर्मा, सुनीता साहू, प्रशांत सिंह, गुरूवन्ता बर्गे रणवीर सिंह ठाकुर, म.प्र.आर.रोशलिन तिर्की,म.आर.सरस्वती राणा,आर.हरिश नायर, भूनेश्वर नेताम का सराहनीय भूमिका रही।

Post Bottom Ad

ad inner footer