सीलिंग के पूर्व सामान्य प्रेक्षक एवं राजनीतिक दलों द्वारा किया गया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण* *बैठक लेकर निष्पक्ष और स्वतंत्र मतदान की समीक्षा कर स्ट्रांग रूम सील की गई - reporterkranti.in

reporterkranti.in

RNI NO CHHHIN/2015/71899

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, November 18, 2023

सीलिंग के पूर्व सामान्य प्रेक्षक एवं राजनीतिक दलों द्वारा किया गया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण* *बैठक लेकर निष्पक्ष और स्वतंत्र मतदान की समीक्षा कर स्ट्रांग रूम सील की गई

 



महासमुन्द -  जिले में शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न हो गया। शाम से ही मतदान दलों की वापसी शुरू हो गयी थी। देर रात तक  मतदान सामग्री जमा करने की करवाई की गई । मशीनों को विधानसभा वार स्ट्रांग रूम में सील किये जाने के पूर्व  भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक  विवेक एल भीमनवार,  जफर मलिक ,पुलिस प्रेक्षक  कृष्ण कुमार  ने कलेक्टर प्रभात मलिक, सभी आर ओ और राजनीतिक दलों की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम का अवलोकन किया। साथ ही बैठक लेकर पूरे मतदान प्रक्रिया की समीक्षा की गई। बैठक में विधानसभा वार  समीक्षा और राजनीतिक दलों की संतुष्टि के पश्चात उनके समक्ष  ही स्ट्रांग रूम सीलिंग की कार्रवाई की गई। स्ट्रांग रूम कड़ी सुरक्षा रहेगी।

Post Bottom Ad

ad inner footer