भाजपा जिला संगठन द्वारा नव निर्वाचित विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल का किया गया सम्मान... बैठक के दौरान विकसित भारत संकल्प यात्रा के संबंध में चर्चा किया गया - reporterkranti.in

reporterkranti.in

RNI NO CHHHIN/2015/71899

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, December 24, 2023

भाजपा जिला संगठन द्वारा नव निर्वाचित विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल का किया गया सम्मान... बैठक के दौरान विकसित भारत संकल्प यात्रा के संबंध में चर्चा किया गया

 




महासमुंद जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा संगठन द्वारा सम्मान समारोह एवं विकसित भारत संकल्प यात्रा के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बसना विधानसभा के नव निर्वाचित विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल का पुष्पहार, श्रीफल एवं अंगवस्त्र से स्वागत सम्मान किया। 

       विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य वर्ष 2047 तक भारत को विकसित देशों की श्रेणी में लाना है जिससे भारत में सभी लोगों को सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल सके।उन्होंने कहा कि भारत में विकास के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा मे सारी योजनाओ को गॉव-गॉव में पहुचाना ही विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य है। इसके बाद उपस्थित सभी लोगों ने विकसित भारत संकल्प यात्रा की शपथ ली। 

         इस मौके पर जिलाध्यक्ष रुपकुमारी चौधरी,प्रदेश उपाध्यक्ष सरला कोसरिया, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा सुधा साहू,जिला उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र त्रिपाठी,संध्या परगनिया, पूर्व विधायक डॉ.विमल चोपड़ा, पूर्व विधायक प्रीतम दीवान, पूर्व विधायक रामलाल चौहान, प्रदेश मंत्री कांता पटेल, मोती लाल साहू, पूर्व राज्यमंत्री पूनम चंद्राकर, प्रेम शंकर पटेल, सतपाल पाल्ली, ऐतराम साहू, चंद्रहास चंद्राकर, थानसिंग दीवान, संजय शर्मा, पवन वर्मा, संदीप दीवान, विपिन उपवेजा, रामचंद्र अग्रवाल,पिथौरा मण्डल अध्यक्ष नरेश सिंघल, बसना मण्डल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल,छ सांकरा मण्डल अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू, पिरदा मण्डल अध्यक्ष हरप्रसाद पटेल, गढफुलझर मण्डल अध्यक्ष माधव साव, पूर्व जनपद पंचायत पिथौरा अध्यक्ष सतपाल सिंह छाबड़ा, विधायक प्रतिनिधि अभिमन्यु जायसवाल,निरंजना शर्मा, मोनिका साहू, जसवंत कौर, जर्नलिस्ट प्रकाश सिन्हा, जन्मजय साव, प्रहलाद साहू, नरेन्द्र साहू, नवीन साव सहित भाजपा कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Post Bottom Ad

ad inner footer