हाई स्कूल मैदान में 02से 05फरवरी तक 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन - reporterkranti.in

reporterkranti.in

RNI NO CHHHIN/2015/71899

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, January 28, 2024

हाई स्कूल मैदान में 02से 05फरवरी तक 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन


 

                                          


दंतेवाड़ा-दंतेवाड़ा नगर में युग तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ 2 से 5 फरवरी 2024 को दंतेवाड़ा नगर के हाई स्कूल खेल मैदान में होना निर्धारित है।जिसकी तैयारी हेतु गायत्री परिजन जोरशोर से लगे हैं। जिले के आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के लगभग 250 गायत्री परिवार के कर्मठ कार्यकर्ता यज्ञ  तैयारी को अंतिम रूप देने व्यवस्था समिति के समस्त विभाग, यज्ञशाला ,आवास सुरक्षा भोजनालय आदि समितियों की समीक्षा करने हेतु शांतिकुंज प्रतिनिधी उपजोन समन्वयक  लेखराम साहू द्वारा गायत्री शक्तिपीठ दंतेवाड़ा में बैठक लिया गया साथ ही यज्ञ स्थल का निरीक्षण भी किया गया। गायत्री शक्तिपीठ की व्यवस्थापक गुरुबंधु सिन्हा ने बताया कि लगातार सभी कार्यकर्ता अपने-अपने दायित्व का निर्वहन पुनिष्ठा ईमानदारी के साथ कर रहे हैं आदि शक्ति मां दंतेश्वरी की पावन धारा में यह कार्यक्रम विगत एक दशक 20 वर्षों से भी अधिक पहले हुआ था। एक एक पीढ़ी बीत जाने के बाद यह दंतेवाड़ा एवं आसपास के सभी लोगो के लिए स्वर्णिम अवसर आया है यहां पर 2 से 5 फरवरी इन चार दिनों में विभिन्न प्रकार के संस्कार गर्भधारण संस्कार ,मुंडनसंस्कार, दीक्षा संस्कार, विवाह संस्कार  आदि पूर्ण रूप से संपन्न होंगे। सभी आगंतुकों के लिए निशुल्क भोजन और आवास की पूर्ण व्यवस्था है। हम लोगों को  आवाहन कर रहे हैं कि इस महायज्ञ में सम्मिलित होकर अपने और अपने परिवार के जीवन को अनुग्रहित करें।

Post Bottom Ad

ad inner footer