*भाजपा का विधानसभा स्तरीय बैठक का हुआ आयोजन* *श्रीराम मंदिर उद्घाटन दिवस को ऐतिहासिक दीपावली मनाने एवं विधानसभा चुनाव पर समीक्षा की गई* *नीलांचल सेवा समिति के द्वारा अयोध्या में लगेगा 10 दिन तक भंडारा* - reporterkranti.in

reporterkranti.in

RNI NO CHHHIN/2015/71899

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, January 8, 2024

*भाजपा का विधानसभा स्तरीय बैठक का हुआ आयोजन* *श्रीराम मंदिर उद्घाटन दिवस को ऐतिहासिक दीपावली मनाने एवं विधानसभा चुनाव पर समीक्षा की गई* *नीलांचल सेवा समिति के द्वारा अयोध्या में लगेगा 10 दिन तक भंडारा*

 




बसना। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम मंदिर उद्घाटन दिवस को ऐतिहासिक दीपावली के रूप में मनाने एवं विधानसभा चुनाव पर समीक्षा के लिए भाजपा की विधानसभा स्तरीय बैठक विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल के निज निवास नीलांचल भवन में आयोजित की गयी। बैठक में भाजपा पदाधिकारियों, मण्डल अध्यक्षों,बूथ प्रभारी व बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

        विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल ने कहा कि हम सभी के मेहनत एवं सहयोग से बसना विधानसभा में विधायक एवं छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनाने में कामयाब रहे। इस विधानसभा चुनाव में माताओं-बहनों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। मातृशक्तियों का आशिर्वाद से ही संभव हो पाया । 500 वर्षों के बाद हमारे आदर्श भगवान श्री रामजी का मंदिर बनकर तैयार हुआ है जिसका उद्घाटन आगामी 22 जनवरी को  होने जा रहा है। दीपावली वैसे तो हम सभी हर साल मनाते हैं पर इस वर्ष 22 जनवरी को 500 साल बाद फिर एक बार ऐतिहासिक दीपावली मनाएंगे। हम सभी को श्रीराम मंदिर उद्घाटन समारोह को लेकर उत्साहित एवं तैयार रहकर पूरे क्षेत्रवासियों को लाइव टेलीकास्ट दिखाने में योगदान देना है।आगामी लोकसभा चुनाव भी नजदीक आ रही है इसलिए सभी को मिलकर प्रयास करते हुए 400 से ज्यादा सीट की पूर्ण बहुमत हासिल कर सरकार बनानी है। भाजपा सरकार में देश सुरक्षित है, भारत के दुश्मनों पर सर्जिकल स्ट्राइक हुआ, धारा 370 हटा, महिलाओं को राजनीति सहित हर क्षेत्र में 33 प्रतिशत का आरक्षण मिला। केंद्र की भाजपा सरकार से पूरा देश खुशहाल है। हम सभी को छोटे बड़े अमीरी गरीबी जाति पाति के भेदभाव को खत्म कर एक होकर आगे बढ़ना है। बड़े ही सौभाग्य की बात है कि छत्तीसगढ़ से छः हिंदू संगठनों को अयोध्या में दस दिन तक भंडारा लगाने का अवसर प्राप्त हुआ है। जिसमें हमारा नीलांचल सेवा समिति भी शामिल है। इस दौरान जय श्री राम जय जय श्री राम के जयकारे से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

          इस मौके पर संभाग सह प्रभारी जगन्नाथ पाणीग्राही, जिलाध्यक्ष श्रीमती रुपकुमारी चौधरी, संयोजक डॉ एन के अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र त्रिपाठी, विश्व हिन्दू परिषद जिलाध्यक्ष सौरभ अग्रवाल, बसना मण्डल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, पिथौरा मण्डल अध्यक्ष नरेश सिंघल, पिरदा मण्डल अध्यक्ष हरप्रसाद पटेल, सांकरा मण्डल अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू, गढफुलझर मण्डल अध्यक्ष माधव साव, नगर पंचायत बसना उपाध्यक्ष सुमित अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि अभिमन्यु जायसवाल,पूर्व जनपद अध्यक्ष सतपाल सिंह छाबड़ा, भाजपा नेता कैलाश अग्रवाल, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मथामणी बढ़ाई, रमेश डड़सेना,नवीन साव,सुवर्धन प्रधान, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष व जनपद सदस्य श्वेता अग्रवाल, प्रदेश मंत्री जसवंत कौर, जिला पंचायत सदस्य वृन्दावती पाण्डे, महिला मोर्चा पिरदा मण्डल अध्यक्ष बसंती प्रधान, महिला मोर्चा अध्यक्ष बिंदू नाग, रीता महंत, हरजिंदर सिंह, रैयदास गोयल, मन्नूलाल ठाकुर, सुरेन्द्र प्रधान, भाजपा पदाधिकारीगण, बूथ प्रभारियों सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post Bottom Ad

ad inner footer