एस पी राजेश कुकरेजा के निर्देशन में सायबर क्राईम के विषय में चलाया गया जागरूकता अभियान - reporterkranti.in

reporterkranti.in

RNI NO CHHHIN/2015/71899

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, January 8, 2024

एस पी राजेश कुकरेजा के निर्देशन में सायबर क्राईम के विषय में चलाया गया जागरूकता अभियान




महासमुन्द -महासमुन्द पुलिस कप्तान   राजेश कुकरेजा  के दिशानिर्देश में स्कूल, काॅलजो में लगातार साइबर अपराध एवं  बालक बालिकाओं महिला संबंधी विषयों पर जागरूकता के उद्देश्य से अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरेपुन्जे एवं उप पुलिस अधीक्षक(मुख्यालय) सारिका वैद्य् के मार्गदर्शन में आज    भलेसर शासकीय प्राथमिक शाला जिला महासमुंद में  पुलिस विभाग की ओर से  साइबर काईम जागरूकता अभियान कार्यक्रम किया गया जिसमें महिला प्रधान आरक्षक सुचित्रा विदानी के द्वारा छात्र छात्राओं छोटे बच्चों को गुड टच बेंड टच फिटनेस स्वयं की सुरक्षा कैसे करें। इस संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई। महिला आरक्षक अन्नु भोई एवं  विशेष आरक्षक मनोज डड़सेना के द्वारा शिक्षा के प्रति जागरूकता नशा खोरी से नुकसान अपने परिवार को कैसे बचायें। बच्चे इस देश के भविष्य हैं बच्चे अपना भविष्य अच्छी शिक्षा अनुशासन मेहनत और लगन से अपना भविष्य बनाये। देश राज्य नाम रोशन करे।बालक बालिकाओं को प्रोत्साहित किया गया। किसी भी महिला बालक बालिकाओं के साथ अपराध घटित होने पर आरोपी के खिलाफ सबूत इकट्ठा करके तत्काल शिकायत करें। बिना किसी डर के स्थानीय पुलिस से निर्भीक सम्पर्क करने बताया गया। नुतन दुबे के सहयोग से कार्यक्रम संपन्न किया गया।

Post Bottom Ad

ad inner footer