बसना : विधायक जनसंपर्क कार्यालय का हुआ उद्घाटन - reporterkranti.in

reporterkranti.in

RNI NO CHHHIN/2015/71899

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, January 16, 2024

बसना : विधायक जनसंपर्क कार्यालय का हुआ उद्घाटन





बसना -नगर के जगदीशपुर रोड स्थित नीलांचल सेवा समिति स्थापना दिवस के अवसर पर मंगलवार को विधायक जनसंपर्क कार्यालय का उद्घाटन किया गया। कार्यालय का उद्घाटन बसना विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल ने पूजा अर्चना कर फीता काट कर शुभारंभ किया गया। विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र के लोगों के समस्याओं को सुनने के लिए कार्यालय का शुभारंभ किया गया है। प्रतिदिन कार्यालय 24 घण्टे संचालित रहेगा। इस दौरान नगर पंचायत पदाधिकारियों सहित नीलांचल सेवा समिति सदस्यों ने भाजपा प्रवेश किया। विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल ने सभी को भाजपा गमछा व पुष्पहार से स्वागत सम्मान किया।



*नीलांचल सेवा समिति ने छठवां स्थापना दिवस मनाया*


 

नीलांचल सेवा समिति का छठवां स्थापना दिवस बसना विधानसभा विधायक कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया।  ‘नीलांचल ध्वज’ को सलामी दी गई | नीलांचल गीत गायन के बाद विधायक व संस्थापक डॉ.सम्पत अग्रवाल के द्वारा संदेश वाचन किया गया।

      विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल ने नीलांचल सेवा समिति के उद्देश्यों एवं कार्यक्षेत्रों से अवगत कराते हुए कहा कि 16 जनवरी 2018 को गैर सरकारी संस्था का गठन किया गया था। जिसका आज छठवां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मना रहे है। इन छः वर्षो में नीलांचल का एक ही उद्देश्य है ‘नर सेवा, नारायण सेवा’।

         जनकल्याण के क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ट कार्य को जारी रखे हुए लोगों के स्वास्थ्य के क्षेत्र में उचित सहयोग जिसमे कोरोना के दोनो चरणों में और तीसरी लहर मे निःशुल्क एम्बुलेंस और जरूरतमंदों को निःशुल्क ईलाज किया गया है।

         खेल के क्षेत्र में आंचलिक खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने एवं उन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व कराने में प्रयासरत है। बसना के बेटियों ने इंटनेशनल कराते चैंपियनशिप में 7 स्वर्ण पदक समेत 21 पदक जीतकर भारत का मान नीलांचल सेवा समिति के माध्यम से बढ़ाया है। विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल ने अंचलवासियो को नीलांचल स्थापना दिवस की बधाई देते हुए सेवा कार्य में सहयोग करने बात कही।

       विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल ने आगे कहा कि क्षेत्र के लोगों का सदैव सेवा करता रहूंगा। जैसे एक सगा बेटा अपनी माता-पिता का सेवा करता है, उसी तरह मैं बसना क्षेत्र के सभी लोगो का सेवा करता रहूंगा। नमो एप्प का जिक्र करते हुए सभी को एप्प के माध्यम से भाजपा में जुड़ने की अपील की। हम सभी को एकजुट होकर बसना विधानसभा को विकास के क्षेत्र छत्तीसगढ़ का नंबर एक विधानसभा बनाना है।

         इस अवसर पर विधानसभा चुनाव 2023 को संपन्न कराने तथा बसना में भाजपा विधायक बनाते हुए छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनाने में विशेष योगदान के लिए शाल श्रीफल भाजपा गमछा व स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल ने विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत में अहम योगदान देने वाले समस्त कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। विधायक के द्वारा उन नीलांचल सेवा समिति सेक्टर प्रभारियों को सम्मानित किया गया जिनके नीलांचल सेवा समिति सेक्टरों अंतर्गत ग्रामों से भाजपा को 85% से अधिक मत प्राप्त हुआ है।

       कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष श्रीमती रुपकुमारी चौधरी,विधानसभा संयोजक डॉ.एनके अग्रवाल, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष अखिलेश भोई, जिला उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र त्रिपाठी, बसना मण्डल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल,सांसद प्रतिनिधि सतपाल सिंह छाबड़ा, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मथामणी बढ़ाई, नगर पंचायत बसना अध्यक्ष गजेन्द्र साहू, उपाध्यक्ष सुमित अग्रवाल, पार्षद किशन अग्रवाल, विधायक निज सहायक रोहित अग्निहोत्री,पार्षद शीत गुप्ता, जर्नलिस्ट प्रकाश सिन्हा, सतीश देवता,वरिष्ठ भाजपा धनमाली साव, भूतपूर्व विधायक त्रिविक्रम भोई,माटी कला बोर्ड पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर पांडे, वरिष्ठ भाजपा सुवर्धन प्रधान, पूर्व सैनिक वेणुधर साहू, जिला पंचायत सदस्य वृन्दावती पाण्डे, वरिष्ठ भाजपा कैलाश अग्रवाल, पिथौरा मण्डल अध्यक्ष नरेश सिंघल, गढफुलझर मण्डल अध्यक्ष माधव साव, पिरदा मण्डल अध्यक्ष हरप्रसाद पटेल, सांकरा मण्डल अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू, विधायक प्रतिनिधि विक्की सलुजा, विधायक प्रतिनिधि अभिमन्यु जायसवाल, छबिलाल रात्रे, नरेन्द्र बोरे,जनपद सदस्य ताराचंद साहू,लाभो संत, निर्मलदास, कामेश बंजारा, आकाश सिन्हा, नवीन साव, सोनू छाबड़ा, उपेन्द्र साव,भोजकुमार साव, कन्हैया प्रधान, संतोष मांझी, महेन्द्र प्रधान, कमलध्वज पटेल, वीरेद्र प्रधान, चमरा स्वर्णकार,किरण पटेल, मुकेश प्रधान, प्रमोद प्रधान, त्रिलोचन भोई,बसंत पटेल,हरजिंदर सिंह, बालमुकुंद साहू,जतिन ठक्कर, शिशुपाल प्रधान,अश्वनी प्रधान, विजय पटेल, रवि चौहान,प्रताप साव, सन्नी रोहिल्ला, लक्ष्मी दीप, मंजुलता दास, विमला बेहरा, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post Bottom Ad

ad inner footer