राष्ट्रीय संत असंग देव जी महाराज के मुखारविंद से तीन दिवसीय सुखद सत्संग का आयोजन ,दुखों का अंत करने वाला ही संत असंग देव - reporterkranti.in

reporterkranti.in

RNI NO CHHHIN/2015/71899

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, February 21, 2024

राष्ट्रीय संत असंग देव जी महाराज के मुखारविंद से तीन दिवसीय सुखद सत्संग का आयोजन ,दुखों का अंत करने वाला ही संत असंग देव

 

सारंगढ़ बिलाईगढ के कटेली गांव में तीन दिवसीय सत्संग का आयोजन किया गया। मंगलवार को सत्संग के प्रथम दिन राष्ट्रीय संत असंग देव जी ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि दुखों का अंत करने वाला संत होता है। भटके हुए इंसान को रास्ते पर संत ही ला सकते हैं। संत महात्मा का आशीर्वाद लीजिए उनके बताए मार्गों पर चलिए। कल्याण संभव है। संत धर्म के रक्षक होते हैं। ईश्वर ने मानव शरीर दिया है अच्छे कर्म करने के लिए इसका दुरुपयोग ना करें चुकी मनुष्य का जीवन पाने के लिए भगवान भी तरसते हैं। बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दें। कन्याओं की शादी में मदद कर पुण्य की भागी बने। इंसान बनकर जियो सम्मान मिलेगा। तन मन को साफ रखों। जहां साफ सफाई रहती है वही लक्ष्मी का वास होता है। कर्म करने वाला ही सफल होता है जो कर्म नहीं करेगा वह कभी सफल नहीं हो सकता है।अपने आप में योग्यता होनी चाहिए चाहने वाले बहुत लोग होंगे। गुरु में सब कुछ है गुरु की सेवा भगवान भी करते हैं। देशभक्त बने ईमानदारी से देश भक्ति निभाए। हम संत हैं हमारी भी देश भक्ति का फर्ज है।कार्यक्रम के उपरांत आयोजकर्ता लक्ष्मी साहू, हिमांचल साहू, बंशी साहू एवं समस्त ग्रामवासी कटेली द्वारा संत श्री असंग देव जी महाराज को चन्दाई से स्वागत करते हुए गाजे-बाजे के साथ कार्यक्रम स्थल तक लाए जहां आयोजक आयोजकर्ता लक्ष्मी साहू, हिमांचल साहू, बंशी साहू एवं समस्त ग्रामवासी कटेली द्वारा फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। प्रवचन सुनने कार्यक्रम स्थल पर श्रोताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

Post Bottom Ad

ad inner footer