भारतीय जनता पार्टी बस्तर लोकसभा के दंतेवाड़ा विधानसभा प्रभारी पूर्व मंत्री महेश गागड़ा आज दंतेवाड़ा पहुंचे और भाजपा कार्यालय चितालंका मेँ क्रमवार जिला पदाधिकारी,मण्डल पदाधिकारी,शक्ति केंद्र के संयोजक,सहसंयोजक व प्रभारियों की बैठक लेकर आगामी लोकसभा चुनाव तैयारी को लेकर विस्तार से चर्चा किया | पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने कहा की लोकसभा चुनाव हेतु महेश कश्यप को प्रभारी बनाया गया है,हम सारे कार्यकर्ताओ को मोदी जी को तीसरी बार भारत का प्रधानमंत्री बनाना है और उसके लिए महेश कश्यप को हमे अधिक से अधिक मतों से विजयी बनाकर लोकसभा सदस्य बनाकर भेजना है जो तब ही संभव होगा जब हम सब कार्यकर्ता अपने अपने जिम्मेदारियों की और बूथों की चिंता करेंगे | श्री महेश ने कहा की जिस प्रकार कुछ ही दिन पूर्व हुए विधानसभा चुनाव में आप सभी कार्यकर्ताओ ने मेहनत किया और मेहनत का परिणाम ऐतिहासिक जीत के रूप में आया और विधायक चैतराम अटामी ऐतिहासिक मतों से विजयी हुए उसी तरह महेश कश्यप को भी ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाकर लोकसभा सदस्य बनाकर भेजना है | श्री महेश ने कहा की दुनिया में 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान बढ़ाने का काम हमारे नरेंद्र मोदी जी ने किया है | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। भाजपा ने गांव, गरीब, किसान, मजदूर सभी वर्ग के लिए सबका साथ-सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूलमंत्र को मानकर काम किया है यही कारण है
देश के सर्वोच्च पद पर हमारे आदिवासी समाज की महिला श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी बैठी है