भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप ने बड़े बचेली एवं किरंदुल क्षेत्र में किया प्रचार जनता का मिल रहा भरपूर समर्थन - reporterkranti.in

reporterkranti.in

RNI NO CHHHIN/2015/71899

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, March 29, 2024

भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप ने बड़े बचेली एवं किरंदुल क्षेत्र में किया प्रचार जनता का मिल रहा भरपूर समर्थन



दंतेवाड़ा - भाजपा के बस्तर लोकसभा प्रत्याशी अपने नियमित चुनाव प्रचार के तहत आज दंतेवाड़ा प्रवास पर पहुंचे | भाजपा जिलाध्यक्ष दंतेवाड़ा व विधायक चैतराम अटामी एवं लोकसभा प्रत्याशी महेश कश्यप ने गुमरगुंडा आश्रम में शिव जी के दर्शन कर आश्रम परिवार से भेंट किया,बचेली में महेश कश्यप ने सभा को सम्बोधित किया व भाजपा कार्यकर्ताओ से मुलाकात किया,किरंदुल में समाज प्रमुखों से भेंट किया और दंतेवाड़ा में स्थानीय समाज के प्रमुख व परिवारजनों से आज मुलाकात किया |


भाजपा जिलाध्यक्ष दंतेवाड़ा व विधायक चैतराम अटामी ने कहा की कांग्रेस की देश में अपनी कोई साख नहीं बची हैं,झूठ परोसने की फितरत में ही कांग्रेस पार्टी अग्रणी हैं जिस प्रकार 2018 विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की भोली भाली जनता को झूठे वायदे और गंगाजल की कसम खाकर कांग्रेस पार्टी ने छला उसी प्रकार इस लोकसभा चुनाव मेँ देश की जनता को 05 न्याय की गारंटी दे रही है जो महज फिर चुनावी जुमला है,देश में सिर्फ एक ही गारंटी चलती हैं और वो है मोदी जी की गारंटी। मोदी जी की गारंटी के आगे सभी की गारंटी कहीं भी नहीं टिकतीं हैं। अपने अस्तित्व की तलाश में भटक रही कांग्रेस पार्टी को देश की जनता से इस तरह के झूठे वादे नहीं करना चाहिए...? 50 वर्षों तक देश में राज करने वाली कांग्रेस पार्टी सिर्फ गांधी परिवार की सेवा , सत्कार में लगी रही। जनता के दुःख - तकलीफों से इनका कोई सरोकार नहीं रहा....? सत्ता सुख भोगते - भोगते कांग्रेसी शायद यह भूल गए कि लोकतंत्र

Post Bottom Ad

ad inner footer