पीड़ित किसानों के समर्थन में शिवसेना ने दिया एक दिवसीय धरना * धरना प्रदर्शन में शामिल हुए प्रदेश प्रमुख धनंजय परिहार , विधायक राजू सिन्हा - reporterkranti.in

reporterkranti.in

RNI NO CHHHIN/2015/71899

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, March 8, 2024

पीड़ित किसानों के समर्थन में शिवसेना ने दिया एक दिवसीय धरना * धरना प्रदर्शन में शामिल हुए प्रदेश प्रमुख धनंजय परिहार , विधायक राजू सिन्हा




 


महासमुन्द -प्राथमिक साख समिति जाड़ामुड़ा पंजीयन क्रमाक 879 (बसना महासमुंद)के किसानों द्वारा बेचे गये धान के पैसे ,धान उपार्जन केन्द्र के समिति प्रबंधक और आपरेटर के द्वारा फर्जीवाड़ा कर गबन किये जाने के विरोध में एवं पीड़ित किसानों के धान की राशि दिलवाने एवं दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर पटवारी कार्यालय के सामने महासमुन्द में एक दिवसीय धरना दिया गया। धरना स्थल पर महासमुन्द विधायक राजू सिन्हा ने उपस्थित होकर किसानों की मांगों का समर्थन किया। धरना को संबोधित करते हुए धनंजय सिंह परिहार ने कहा कि जाड़ामुड़ा के भोले-भाले किसानों का धान लेकर छल किया गया। किसानों ने अपनी मांगों को लेकर शासन-प्रशासन से गुहार लगाई लेकिन नतीजा निराशाजनक रहा। शिवसेना ने पीड़ित किसानों के हक व अधिकार के लिए एक दिवसीय धरना देकर शासन-प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि उनके धान का राशि अतिशीघ्र किसानों के खाते में डाला जाये। मांगे पूरी नहीं की जाती है तो हम किसानों को साथ लेकर जाड़ामुड़ा से महासमुन्द तक पदयात्रा निकालकर प्रदर्शन किया जायेगा। सड़क निर्माण, भवन निर्माण का पैसा खाते थे। 2003 तक यही काम चला। अजीत जोगी का कहना था अमीर धरती के गरीब लोग यह डॉयलाग था।हमारा नारा था लाठी गोली खायेंगे के मंदिर वहीं बनायेंगे। बसना विधायक को किसानों का दर्द नहीं दिखाई देता, किसानों ने धान दिया उन्हें पावती नहीं गई गरीब किसानों का 45 लाख रुपये अटक गया। सरकार का धर्म होता है कि निष्पक्ष जांच कराये और किसानों के धान का पैसा दिलाये। मंत्री से मिल लेना हर किसी के लिए आसान नहीं तो जाड़ामुड़ा का किसान कहां जायेगा। एकनाथ शिंदे साहेब ने विधानसभा चुनाव में भाजपा अध्यक्ष को समर्थन किया।हमारा हक है कि कुछ ग़लत होगा तो मुख्यमंत्री साय जी को बतायेंगे।गरीब का जो पैसा खायेगा उसका मुंह काला करेंगे।गरीबी का मज़ाक़ उड़ाना बंद करो। हम जात पात को नहीं मानते, हमारे लिए सब बराबर हैं। गरीब, मजदूर, किसान छत्तीसगढ़ियों के हित में हमारा संघर्ष लगातार जारी रहेगा।

   किसानों के समर्थन में अपने विचार व्यक्त करते हुए विधायक राजू सिन्हा ने कहा कि किसानों भाईयों के साथ अन्याय हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। उनके हक की राशि को दिलाकर रहेंगे।इस संबंध में मुख्यमंत्री महोदय को भी अवगत कराया जायेगा। किसानों के साथ अन्याय करने वाले चाहे जमींदार हो, नेता हो या अधिकारी हो किसी को भी नहीं बख्शा जायेगा। धरना को प्रदेश महासचिव रेशम जांगड़े ने संबोधित करते हुए कहा कि किसान अपना फ़सल लगाता है और मेहनत करता है तभी जाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। किसानों की मेहनत की कमाई को कोई बिचौलिया खायेगा और किसान परेशान रहेगा इसे शिवसेना बर्दाश्त नहीं करेगी। प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र ठाकुर ने धरना को संबोधित करते हुए कहा कि किसान भाई अपने परिवार के साथ विगत 05 फरवरी से धरना दे रहे हैं और शासन प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं। किसानों की मांगे जायज है जिसे हम दिलाकर रहेंगे। 

   धरना को प्रदेश प्रवक्ता संतोष शुक्ला,राम सिंह चौहान प्रदेश प्रचार प्रमुख, राकेश शर्मा जिला महासचिव रायपुर, छबिदास जिला उपाध्यक्ष महासमुन्द, अशोक प्रधान जिला महासचिव,दिनेश सेठ ब्लॉक प्रमुख बसना,आकिब खान ने भी संबोधित किया। आभार प्रदर्शन जिलाध्यक्ष अजय बंजारे व संचालन सेवक दास दीवान ने किया।

 एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम चन्द्रशेखर मंडोई तहसीलदार महासमुन्द को ज्ञापन सौंपा गया। शिवसेना के द्वारा विधायक राजू सिन्हा को भी ज्ञापन दिया गया।

 बता दें कि विगत 05 फरवरी से पीड़ित किसानों के द्वारा परिवार समेत अपनी मांगों को लेकर जाड़ामुड़ा धान खरीदी केन्द्र के बाहर धरना दिया जा रहा है। आम जनता, किसानों गरीबों के हक के लिए शिवसेना हमेशा से लड़ाई लड़ती आई है और लड़ती रहेगी।

उक्त कार्यक्रम में रेशम जांगड़े प्रदेश महासचिव, संतोष शुक्ला प्रदेश प्रवक्ता,

प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ठाकुर, रामसिंह चौहान,जिला अध्यक्ष अजय बंजारे ,जिला महासचिव अशोक प्रधान, जिला सचिव इनकुमार लहरे ,महासमुंद विधानसभा प्रमुख बादल बंजारे ,हरि चंद्राकर, राकेश शर्मा,छबिदास , दिनेश सेठ,कुणाल सोनी,एवं भारी संख्या में शिवसैनिक धरना प्रदर्शन में शामिल हुए।

Post Bottom Ad

ad inner footer