*बिहान कैफ़ेटेरिया लाएगा महिलाओं के जीवन में नवा बिहान- विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल - reporterkranti.in

reporterkranti.in

RNI NO CHHHIN/2015/71899

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, March 7, 2024

*बिहान कैफ़ेटेरिया लाएगा महिलाओं के जीवन में नवा बिहान- विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल

 



आज विधानसभा-बसना अन्तर्गत ग्राम पंचायत-छुईपाली में महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित बिहान कैफ़ेटेरिया का उद्घाटन करते हुए विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल ने महिलाओं का सम्मान कर अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहान कैफ़ेटेरिया महिलाओं के जीवन में नवा बिहान लाएगा। इस मौके पर ग्राम पंचायत छुईपाली सरपंच दुर्गेसिनी भोई, रितू पात्र, माधुरी, उलासिनी, नीला बरिहा, सुरेन्द्री, शुभकेशी आदि ने भाजपा प्रवेश किया। विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल ने सभी का भाजपा गमछा भेंट कर स्वागत सम्मान किये।

           कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र त्रिपाठी, मण्डल अध्यक्ष माधव साव, विधायक कार्यालय प्रभारी प्रकाश सिन्हा, सीईओ सनत महादेवा, एसडीओ नयन प्रधान, कैलाश अग्रवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष अरविंद मिश्रा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष संजय भोई, त्रिलोचन भोई, हरजिंदर सिंह, महेन्द्र प्रधान, मोहित पटेल, नरहरी पोर्ते सहित बड़ी संख्या मातृशक्ति एवं क्षेत्रवासी मौजूद थे।

Post Bottom Ad

ad inner footer