26 अप्रैल को होगा दूसरे चरण का चुनाव * रूपकुमारी चौधरी भाजपा और कांग्रेस से ताम्रध्वज साहू के मध्य कांटे की टक्कर - reporterkranti.in

reporterkranti.in

RNI NO CHHHIN/2015/71899

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, April 24, 2024

26 अप्रैल को होगा दूसरे चरण का चुनाव * रूपकुमारी चौधरी भाजपा और कांग्रेस से ताम्रध्वज साहू के मध्य कांटे की टक्कर

 


    महासमुन्द - छत्तीसगढ़ का महासमुंद लोकसभा सीट प्रारंभ से हाईप्रोफाइल  माना जाता है। महासमुन्द से विद्याचरण शुक्ल, अजीत जोगी जैसे राजनीति के महारथी सांसद रह चुके हैं। महासमुन्द लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आठ विधानसभा आते हैं। महासमुन्द लोकसभा सीट पर कुल 17 प्रत्याशी चुनाव मैदान पर हैं, वहीं मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच है। कांग्रेस ने पूर्व सांसद, पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को चुनावी मैदान में उतारा है तो भाजपा से श्रीमती रूपकुमारी चौधरी पूर्व विधायक बसना चुनाव के मैदान दम खम के साथ ताल ठोंक रही हैं। सन् 2013 में बसना विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीत कर विधायक निर्वाचित हुई थी। निवर्तमान मुख्यमंत्री रमन सिंह के कार्यकाल में संसदीय सचिव भी रही हैं।2013 में सक्रिय महिला विधायक के रूप में इनकी क्षेत्र में पहचान है। भाजपा के महासमुंद जिलाध्यक्ष रह चुकी हैं। 2018 और 2023 के विधानसभा चुनाव में टिकट की प्रबल दावेदार थीं परन्तु इन्हें टिकट नहीं दिया गया। भाजपा में ईमानदारी से कार्य करती रहीं जिसका परिणाम सामने आया और इन्हें लोकसभा का प्रत्याशी घोषित किया गया। इधर कांग्रेस के कद्दावर नेता ताम्रध्वज साहू को महासमुन्द लोकसभा से उम्मीदवार बनाया गया है। ताम्रध्वज साहू दुर्ग लोकसभा से सांसद रह चुके हैं और पिछले कांग्रेस सरकार में गृहमंत्री रहें हैं। ताम्रध्वज साहू को 2023 के विधानसभा चुनाव दुर्ग से हार का सामना करना पड़ा था।

  लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस ने महासमुन्द से प्रत्याशी बनाया है।इस लोकसभा सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या 17 लाख 97 हजार है,8 लाख 7 हजार पुरुष मतदाता, 8 लाख 90 हजार महिला मतदाता हैं।कुल मतदान केन्द्रों की संख्या 2147 है।

  अब देखना यह है कि हाईप्रोफाइल सीट किस पार्टी के खाते में जाता है बहरहाल कांग्रेस और भाजपा अपने अपने स्तर पर मतदाताओं को रिझाने कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

Post Bottom Ad

ad inner footer