दुर्ग -पत्रकार कल्याण महासंघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष सेवक दास दीवान के निर्देशानुसार दुर्ग जिलाध्यक्ष हनुमान नायक ने जिला महासचिव गीतेश्वरी बघेल की अनुशंसा पर मुदस्सर मोहम्मद को धमधा का ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया है। मुदस्सर मुहम्मद की नियुक्ति पर ईष्ट मित्रों व पत्रकार साथियों ने बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की है। मुदस्सर मोहम्मद ने अपने नियुक्ति पर प्रदेश अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष सहित समस्त पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है। शीर्ष पदाधिकारियों के दिशा निर्देश पर संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करूंगा और संघ के नियमों के पालन कर संगठन का विस्तार किया जायेगा।