जिला प्रतिनिधि = भुनेश्वर ठाकुर
जिला नारायणपुर-दंतेवाड़ा सीमावर्ती दक्षिण अबूझमाड़ के क्षेत्र में माओवादियो की उपस्थिति की आसूचना प्राप्त होने पर सर्चिंग अभियान पर जिला नारायणपुर - दंतेवाड़ा संयुक्त पुलिस पार्टी गई थी।
सर्चिंग के दौरान दिनांक 04.10.2024 के 01 बजे से लगातार 04 घंटे पुलिस पार्टी और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है।
30 नक्सली मुठभेड़ में मारे गए (शव बरामद)। AK 47, SLR सहित कई अन्य हथियार बरामद।
सभी जवान सुरक्षित है। सर्च अभियान जारी है।