डीएमएफ की राशि बचाने वन विभाग को युवा कांग्रेस ने दिया निःशुल्क पौधा - reporterkranti.in

reporterkranti.in

RNI NO CHHHIN/2015/71899

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, December 8, 2024

डीएमएफ की राशि बचाने वन विभाग को युवा कांग्रेस ने दिया निःशुल्क पौधा

 


जिला प्रतिनिधि = भुनेश्वर ठाकुर 



*डीएमएफ राशि को नहीं होने देंगे बर्बाद: गणेश दुर्गा*

*घोटालो का दूसरा नाम है भाजपा, "वन मन्दिर" के नाम से नया पाप करने की थी तैयारी*

 *पार्क निर्माण जैसे स्थलों में घोटालों करने के बजाए ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं पहुँचाने में ध्यान दे प्रशासन*


दंतेवाड़ा। भाजपा शासन के सत्ता में आते ही भ्र्ष्टाचार का खेल फिर से शुरू हो गया है। सत्ता को आए साल भर नही हुआ और डीएमएफ की राशि में बंदरबाट का खेल शुरू हो गया है। वन विभाग द्वारा बनाए जा रहे हर्बल गार्डन को देश का पहला "वन मन्दिर" बताया जा रहा है। लेकिन इसी मंदिर के नाम पर वन विभाग के अधिकारी बड़े भ्रष्टाचार को अंजाम देने से भी बाज नहीं आ रहे। जिले में डीएमएफ की राशि का इस तरह बंदरबाँट किया जा रहा है कि आसानी से उपलब्ध होने वाले पौधों को भी दस गुना अधिक दर में खरीद कर मनमाफिक राशि निकाली जा रही है।इस मामले को लेकर आज युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गणेश दुर्गा के नेतृत्व में युवा कांग्रेस की टीम ने एक अनोखा प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष गणेश ने बताया कि कैसे डीएमएफ की राशि को बर्बाद किया जा रहा है। जिले के पैसों का इस तरह बंदरबाँट रोकने के लिए युवा कांग्रेस की टीम आज अपने साथ "वन मन्दिर" में लगने वाले तुलसी, गेंदा और आवला के पौधे साथ लेकर पहुँची ताकि वन विभाग को यह पौधे निःशुल्क प्रदान किए जाए। ताकि भविष्य में उन्हें महंगे दामों में पौधे ना खरीदना पड़े। वन विभाग का भांडा फूटने के बाद विभाग का कोई कर्मचारी हमसे पौधे लेने गेट तक नही पहुंचा और हमारे पहुंचने से पहले ही वहाँ ताला जड़ दिया गया। जिलाध्यक्ष गणेश दुर्गा ने वन विभाग के डिप्टी रेंजर को फोन पर सूचना भी दी कि युवा कांग्रेसियो द्वारा पेड़ दान करने का निर्णय लिया।

Post Bottom Ad

ad inner footer