दंतेवाड़ा। प्रदेश में भाजपा की सरकार होने का फायदा नगर पालिका चुनाव में देखने को मिला है। दंतेवाड़ा जिले के पांचों नगरीय निकाय के चुनाव में भाजपा ने अपना भगवा झण्डा लहरा दिया। दंतेवाड़ा, किरंदुल, बचेली, बारसूर व गीदम निकायों में अब भाजपा का कब्जा हो गया। पिछले बार 5 में से 3 निकाय-बचेली, किरंदुल व गीदम में कांग्रेस का कब्जा था, जबकि दंतेवाड़ा व बारसूर भाजपा ने जीत हासिल की थी, लेकिन इस बार पांचों के पांचों निकाय भाजपा की झोली में चली गई। दंतेवाड़ा नगर पालिका के 15 वार्डों की बात करें तो यहां 8 सीट पर भाजपा ने जीत हासिल की है जबकि कांग्रेेस 7 सीट पर जीत हासिल की। काग्रेेंस से प्रत्याशी सुमित्रा शोरी जो शिक्षक की नौकरी छोडक़र मैदान में उतरी थी वहीं दूसरी ओर भाजपा से निवर्तमान पालिका अध्यक्ष पायल गुप्ता मैदान में थी। पायन गुप्ता ने करीब 5८५ मतों से जीत दर्ज कर अपनी कुर्सी को बरकरार रखा। भाजपा से जीते हुए सभी पार्षदों ने विधायक चैतराम अटामी को फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया और लडडू खिलाकर उनका मुंह भी मीठा कराया। श्री अटामी ने भी जीते हुए सभी पार्षदों को लडूडू खिलाकर उन्हें जीत की बधाई दी।
**दोबारा मौका देने जनता का धन्यवाद**
अध्यक्ष पद पर विजयी होने के बाद पायल गुुप्ता ने कहा कि दंतेवाड़ा नगर पालिका क्षेत्र की जनता ने मुझे दुबारा से चुना है इसके लिए मैं जनता जर्नादन का सिर झुकाकर उनका धन्यवाद करती हूं। पायल ने कहा कि वे जनता के हितों के लिए वे समर्पित होकर काम करेंगी। नाली, बिजली, पानी, सडक़, सफाई उनकी प्राथमिकता होगी। हमें पूर्ण बहुमत मिला है तो जवाबदारी भी अब और ज्यादा बढ़ गई है।