पत्रकार कल्याण महासंघ जिला दुर्ग व राजनांदगांव ईकाई का किया गया पुनर्गठन * जसीम बक्श बने दुर्ग जिलाध्यक्ष , महासचिव बनी गीतेश्वरी बघेल * टुमन साहू बनाये गये राजनांदगांव जिलाध्यक्ष - reporterkranti.in

reporterkranti.in

RNI NO CHHHIN/2015/71899

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, May 31, 2025

पत्रकार कल्याण महासंघ जिला दुर्ग व राजनांदगांव ईकाई का किया गया पुनर्गठन * जसीम बक्श बने दुर्ग जिलाध्यक्ष , महासचिव बनी गीतेश्वरी बघेल * टुमन साहू बनाये गये राजनांदगांव जिलाध्यक्ष

 



दुर्ग - पत्रकार कल्याण महासंघ छत्तीसगढ़ जिला ईकाई दुर्ग का पुनर्गठन भिलाई निवास इंडियन काफी हाउस में प्रदेशाध्यक्ष सेवक दास दीवान की अध्यक्षता एवं प्रवीण खरे प्रदेश महासचिव,आर बी वर्मा प्रदेश कोषाध्यक्ष की गरिमामई उपस्थित में संपन्न हुआ।

  

       बैठक को संबोधित करते हुए सेवक दास दीवान ने कहा कि पत्रकार साथियों के हित संवर्धन एवं सुरक्षा को लेकर पत्रकार कल्याण महासंघ छत्तीसगढ़ प्रतिबध्द है।संघ के विस्तार एवं मजबूती प्रदान करने आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।एक सबके लिए,सब एक लिये के पंक्तियों को चरितार्थ कर आगे बढ़ें। पत्रकार कल्याण कोष की स्थापना भी आप सभी के सहयोग से जल्द ही किया जायेगा। 



       बैठक में  पत्रकार कल्याण महासंघ छत्तीसगढ़ जिला दुर्ग के अध्यक्ष पद पर जसीम बक्श को जिम्मेदारी दी गई वहीं गीतेश्वरी बघेल को पुनः जिला महासचिव बनाया गया। प्रदेश संगठन सचिव दिनेश नामदेव की अनुशंसा पर टुमन लाल साहू को राजनांदगांव जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। पत्रकार कल्याण महासंघ छत्तीसगढ़ के निर्वाचन अधिकारी डॉ देवधर महंत के द्वारा जारी प्रमाण पत्र में सादिक रजा  को प्रदेश उपाध्यक्ष, दिनेश नामदेव प्रदेश संगठन सचिव को प्रदेश अध्यक्ष  द्वारा प्रदान किया गया । सादिक रजा प्रदेश उपाध्यक्ष ,कोहका रोड भिलाई स्थित पत्रकार कल्याण महासंघ छत्तीसगढ़ कार्यालय का उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष के कर कमलों किया गया।



     उक्त अवसर पर प्रदेश महासचिव प्रवीण खरे, प्रदेश कोषाध्यक्ष आर बी वर्मा, दिनेश नामदेव प्रदेश संगठन सचिव, सादिक रजा प्रदेश उपाध्यक्ष, दीपक देवांगन जिलाध्यक्ष बालोद,अशवन साहू जिला महासचिव बालोद, स्वतंत्र पत्रकार सतीश पारख मधुमिता नियाल, विनोद देवांगन,तरूण पटेल संपादक राजधानी रिपोर्टर, प्रमोद सिंह ठाकुर, डागेश्वर देवांगन,प्रमोद यादव , युवराज कुमार आदि उपस्थित थे ।

Post Bottom Ad

ad inner footer